biodatamaker

मोदी ने नीतीश के साथ साझा किया मंच

Updated: शनिवार, 14 अक्टूबर 2017 (12:37 IST)
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जदयू के राजग गठबंधन में लौटने के बाद शनिवार को पहली बार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मंच साझा किया। मोदी यहां नीतीश के साथ पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल हुए।
 
सभा को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा कि यह बड़े सम्मान की बात है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल हो रहे हैं।
 
इससे पहले, बिहार के राज्यपाल सत्य पाल मलिक और मुख्यमंत्री समेत अन्य ने पटना हवाईअड्डे पर प्रधानमंत्री की अगवानी की। वहां से मोदी सीधे पटना विज्ञान महाविद्यालय पहुंचे। इस दौरे में मोदी करीब 3,700 करोड़ रुपए से अधिक की विकास परियोजनाएं शुरू करेंगे।
 
इस वर्ष जुलाई में भाजपा के बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा बनने के बाद से प्रधानमंत्री का राज्य में यह पहला व्यापक दौरा है। गौरतलब है कि नीतीश के नेतृत्व वाले जदयू ने लालू प्रसाद यादव की राजद और कांग्रेस के साथ गठबंधन तोड़ लिया था और भाजपा के साथ हाथ मिला लिया था। अगस्त में मोदी और नीतीश ने बिहार के बाढ़ प्रभावित जिलों का हवाई दौरा किया था। (भाषा) 
 
 

Show comments

AI Child की अनोखी कहानी वायरल, महिला ने इंटरनेट पर कराया ‘AI बेटे’ Lumen से परिचय; 17 घंटे की मेहनत के बाद ‘जन्म’ का दावा

रॉयल एनफील्ड Classic 350 Gorkha Edition लॉन्च, कीमत ₹2.11 लाख; गोरखा रेजिमेंट को समर्पित

जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिसा, मोदी सरकार ने इसे सेफ बनाया, अब्दुल्ला से मिलकर बोले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर

बेजुबान, मासूम Laika Dog की वो दर्दनाक कहानी जिसे बनाया अंतरिक्ष की पहली यात्री… जो वापस धरती पर लौट न सकी

तमिलनाडु की विजय सरकार का यू-टर्न, CJP और लेफ्ट के प्रदर्शन में जाने से छात्रों को रोकने वाला आदेश वापस

सभी देखें

शिलांग में KSU की बाइक रैली के दौरान भारी हिंसा : वाहनों में आगजनी, स्वामी विवेकानंद और नेताजी की प्रतिमाएं खंडित

NRC नहीं तो जनगणना नहीं! मणिपुर में भारी बवाल, प्रदर्शनकारियों ने फूंके सीएम और गृह मंत्री के पुतले

‘जानते नहीं मेरा बाप कौन है’ का नया वर्जन बना ‘हम Gen Z हैं’? उमर अब्दुल्ला ने द्रास चेकपोस्ट Viral Video पर कसा तंज [VIDEO]

कीव पर रूस के मिसाइल हमले में 12 लोगों की मौत

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, विदेश में पढ़ाई के लिए अब 10 लाख रुपये तक आय वालों को मिलेगा लोन

अगला लेख