Hanuman Chalisa

मोबाइल इंटरनेट स्पीड में भारत का 109वां स्थान

Updated: सोमवार, 26 मार्च 2018 (19:46 IST)
मुंबई। मोबाइल इंटरनेट डाउनलोड स्पीड के मामले में भारत को विश्वभर में 109वां स्थान मिला है। एक रिपोर्ट में सोमवार को यह बात कही गई। ऊक्ला सूचकांक के अनुसार देश ने ब्रॉडबैंड के मामले में बेहतर प्रदर्शन किया है। इस लिहाज से देश पिछले साल के 76वें स्थान की तुलना में इस साल फरवरी में 67वें स्थान पर आ गया।


भारत विश्व का सबसे बड़ा मोबाइल डेटा उपभोक्ता है। ऊक्ला के स्पीड टेस्ट सूचकांक के अनुसार देश में मोबाइल इंटरनेट की औसत डाउनलोड स्पीड पिछले साल नवंबर के 8.80 एमबीपीएस से बढ़कर इस साल फरवरी में 9.01 एमबीपीएस पर पहुंच गई, हालांकि इसके बाद भी देश की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ और भारत 109वें स्थान पर ही बरकरार रहा।

नॉर्वे 62.07 एमबीपीएस की औसत स्पीड के साथ पहले स्थान पर रहा। नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमिताभ कांत ने दिसंबर में दावा किया था कि देश 150 करोड़ गीगाबाइट खपत के साथ विश्व का सबसे बड़ा डेटा उपभोक्ता है।

उन्होंने कहा था कि यह अमेरिका और चीन की संयुक्त खपत से अधिक है। ऊक्ला सूचकांक के अनुसार देश ने ब्रॉडबैंड के मामले में बेहतर प्रदर्शन किया है। इस लिहाज से देश पिछले साल के 76वें स्थान की तुलना में इस साल फरवरी में 67वें स्थान पर आ गया।

सूचकांक में बताया गया कि ब्रॉडबैंड स्पीड पिछले साल नवंबर के 18.82 एमबीपीएस से बढ़कर इस साल फरवरी में 20.72 एमबीपीएस पर पहुंच गई है। इस मामले में 161.53 एमबीपीएस स्पीड के साथ सिंगापुर पहले स्थान पर है। उसने कहा कि अधिक आबादी वाले देशों में ब्रॉडबैंड स्पीड में भारत में सर्वाधिक वृद्धि हुई है। (भाषा)

Show comments

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

Sonam Wangchuk : अनशन खत्म करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने क्या शर्त रखी

लड़कियों से छेड़छाड़, प्राइवेट पार्ट पर बरसाई लाठी, CJP के के आरोपों पर हाईकोर्ट ने केन्द्र से मांगा जवाब

राहुल गांधी के दिल्ली धरने के विरोध में भोपाल में बीजेपी का प्रदर्शन, कांग्रेस कार्यालय का किया घेराव

Hero HF Deluxe अब सिर्फ 59,999 रुपए में, 7,635 रुपए सस्ती हुई बाइक, जानिए किन राज्यों में मिलेगा ऑफर और खरीदने से पहले जरूरी बातें

सभी देखें

अशोक वर्णवाल होंगे मध्य प्रदेश के नए कार्यवाहक मुख्य सचिव

CJP प्रोटेस्ट में हिंसा पर सलमान खान का रिएक्शन, किस बात को लेकर दुखी हुए अभिनेता

Paper Leak पर सरकार का विपक्ष को खुला न्योता, जेपी नड्डा बोले- संसद में 18 घंटे भी चर्चा को तैयार

दिल्ली के जंतर-मंतर में हिंसक प्रदर्शन, पत्थरबाजी, कई पुलिसकर्मी घायल, दागे गए आंसू गैस के गोले

MP के निवर्तमान मुख्य सचिव अनुराग जैन बने नीति आयोग के नए CEO

अगला लेख