Hanuman Chalisa
✕

4 बेगम और 36 बच्चे, ये नहीं चलेगा अब, विधायक बालमुकुंद आचार्य का बड़ा बयान

Updated: सोमवार, 15 जुलाई 2024 (15:20 IST)
photo: Social media
MLA Balmukund Acharya remark: राजस्‍थान के हवामहल क्षेत्र से विधायक बालमुकुंद आचार्य ने बड़ा बयान दिया है। जिसके बाद राजस्‍थान की राजनीति गर्मा गई है। दरअसल, विधायक बालमुकुंद आचार्य ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर कहा है कि ये कानून आना चाहिए। इतना ही नहीं, विधायक ने ये भी कहा कि 4 बेगम और 36 बच्चे अब नहीं चलेंगे। बता दें कि उन्‍होंने कश्‍मीर को लेकर भी बयान दिया है। दरअसल, यह बात उन्‍होंने जनसंख्‍या कानून को लेकर कही है।

एक देश एक कानून : हवामहल से विधायक बालमुकुंद आचार्य ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा, 'एक देश, एक कानून जल्दी लागू हो। राजस्थान में जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू हो। 4 बेगम और 36 बच्चे अब नहीं चलेंगे। राजस्थान विधानसभा में भी ऐसे विधायक हैं, जिनकी 3 पत्नियां हैं। ऐसा नहीं चलेगा।'

बालमुकुंद ने कहा, 'पिछले कई सालों से मैं ये निरंतर मांग कर रहा हूं कि एक देश एक कानून हो। पहले कश्मीर में जाते थे तो कहा जाता था कि क्या आप भारत से आए हो। तब हमें पीड़ा होती थी। आज धारा 370 हटने के बाद पूरे देश में जो कानून है, वही कश्मीर में भी है।'

समान कानून हो : बालमुकुंद ने कहा, 'ये एक बड़ी समस्या है कि जनसंख्या में वृद्धि हो रही है। अनुपात भी बिगड़ रहा है। एक समाज है जो 4 बेगम और 36 बच्चे रखता है। सदन में भी ऐसे लोग हैं जो 3-4 पत्नियां रखते हैं। एक वर्ग एक पत्नी और ज्यादा से ज्यादा 2 बच्चे रखता है। वहीं दूसरा वर्ग कैसे भी इस काम में लगा है कि 4 बेगम और 36 बच्चा हो। ये गलत है। सबके लिए समान कानून होना चाहिए।'

बालमुकुंद ने कहा, 'देश की समृद्धि और विकास में सबका अधिकार है। ये पीएम मोदी के आने के बाद बराबर रूप से हो रहा है। इसमें कोई भेदभाव नहीं होता। देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून आना चाहिए।'
Edited By: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

गुजरात में 30 लाख महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी, 136 बस स्टेशनों पर खुलेंगे ग्राम हाट

CJP protest LIVE: दिल्ली में आज भी सख्ती, मेट्रो और ट्रेन सेवाएं बहाल, दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास को किया गया रिहा

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

अगला लेख