Hanuman Chalisa
✕

एमजे अकबर की सफाई, आपसी सहमति से बने थे शारीरिक संबंध

Updated: शनिवार, 3 नवंबर 2018 (08:45 IST)
नई दिल्ली। पूर्व केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक महिला पत्रकार द्वारा रेप का आरोप लगाए जाने के बाद अकबर ने सफाई दी है कि दोनों के बीच आपसी सहमति से संबंध बने थे। इस बी‍च, एमजे की पत्नी मलिका भी उनके बचाव में उतर आई हैं। 
 
गौरतलब है कि नेशनल पब्लिक रेडियो की एक महिला पत्रकार ने वॉशिंगटन पोस्ट में एक लेख लिखकर अकबर पर रेप के आरोप लगाए हैं। महिला पत्रकार के मुताबिक 23 साल पहले एशियन एज में काम करने के दौरान अकबर ने उनके साथ रेप किया था। 
 
भाजपा के राज्यसभा सांसद अकबर ने कहा कि 1994 में उनके और महिला पत्रकार के बीच सहमति से संबंध बने थे और यह संबंध कुछ महीनों तक चले थे। उन्होंने कहा कि इन संबंधों के चलते उनके पारिवारिक जीवन में तनाव आने लगा था। इसके बाद यह संबंध खत्म हो गए। अकबर का दावा है कि दोनों लोगों को जानने वाले लोग भी इस बात की गवाही दे सकते हैं।
महिला पत्रकार द्वारा लगाए गए रेप के आरोपों के बाद एमजे की पत्नी मलिका भी पति के बचाव में आ गई हैं। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि महिला पत्रकार के इस झूठ के पीछे की वजह क्या है।

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख