sundarkand
✕

मध्याह्न भोजन योजना में डिब्बाबंद खाना नहीं

Updated: रविवार, 30 जुलाई 2017 (12:18 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने साफ कहा है कि देश के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में छात्रों को पोषक आहार देने के लिए चल रही मध्याह्न भोजन योजना के तहत डिब्बाबंद खाना देना संभव नहीं है। 
 
अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण से संबंधित संसदीय समिति नेयह जानकारी दी है। समिति ने सरकार से स्कूलों में भोजन पकाने की पूरी व्यवस्था नहीं होने और बच्चों को स्वच्छ एवं पोषक आहार देने के लिए मध्याह्न भोजन योजना के तहत डिब्बाबंद खाना देने की संभावना तलाशने को कहा था। समिति की रिपोर्ट संसद में पिछले सप्ताह पेश की गई।
 
सरकार ने समिति को भेजे एक जवाब में कहा है कि उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को केवल पका हुआ गर्म भोजन परोसने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मध्याह्न भोजन योजना के तहत डिब्बाबंद खाना देने की अनुमति नहीं है। इसके अलावा राष्ट्रीय भोजन सुरक्षा अधिनियम 2013 में भी यह व्यवस्था है कि मध्याह्न भोजन योजना के तहत बच्चों को केवल पका हुआ गर्म भोजन परोसा जाए।
 
मध्याह्न भोजन योजना में स्कूलों में भोजन पकाने की पूरी व्यवस्था नहीं होने की समिति की चिंता पर सरकार ने कहा है कि स्कूलों में और उनके आसपास के क्षेत्रों में 9.78 लाख रसोई-सह-भंडारगृह बनाने के लिए 7,638.22 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। अभी तक 11.01 लाख स्कूलों में रसोई का सामान खरीदने के लिए वित्तीय मदद दी जा चुकी है। 
 
सरकार की ओर से समिति को बताया गया कि छत्तीसगढ़, झारखंड और मध्यप्रदेश में स्कूलों में मध्याह्न भोजन की आपूर्ति के लिए महिला स्वयंसेवी समूह को लगाया गया है। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में केंद्रीयकृत रसोई बनाई गई हैं, जहां 5 से 6 स्कूलों के बच्चों के लिए भोजन तैयार किया जाता है।
 
सरकारी आंकड़ों के अनुसार 9.78 लाख रसोई-सह-भंडारगृह बनाने के लिए राशि जारी की जा चुकी है। इनमें से 6.40 लाख का निर्माण हो चुका है और 2.32 लाख का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए 2.32 लाख का अभी निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया है। 
 
9वीं और 10वीं कक्षा के छात्रों को मध्याह्न भोजन योजना के दायरे में लाने की समिति की सिफारिश पर सरकार ने कहा है कि उसके पास ऐसा कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। आंध्रप्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और लक्षद्वीप की सरकारें अपने संसाधनों से इन कक्षाओं के छात्रों को मध्याह्न भोजन उपलब्ध करा रही हैं। (वार्ता) 
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख