shradh paksha
✕

जाने-माने वैज्ञानिक एमजीके मेनन नहीं रहे

Updated: बुधवार, 23 नवंबर 2016 (00:05 IST)
नई दिल्ली। जाने-माने वैज्ञानिक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एमजीके मेनन का यहां निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे मेनन के परिवार में पत्नी, बेटा और बेटी है। 
पद्म विभूषण मेनन वीपी सिंह सरकार में विज्ञान एवं प्रौद्वोगिकी राज्य मंत्री रहे थे । वह केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पर्यावरण विभाग के सचिव के पद पर भी रहे।
 
वर्ष 1990-96 तक राज्यसभा के सदस्य रहे श्री मेनन 1986-1989 तक प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार तथा योजना आयोग के सदस्य भी रहे। भौतिकीविद प्रो. मेनन 1972 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के प्रमुख थे। वह वर्ष 1989-1990 तक वैज्ञानिक एवं औद्योगिक शोध परिषद के उपप्रमुख रहे।
 
वे 35 वर्ष की आयु में टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च के निदेशक बन गए थे। इंडियन अकादमी आफ साइसेंस और रॉयल सोसाइटी ऑफ लंदन के फेलो रहे  मेनन ने कास्मिक किरणों और पार्टिकिल फिजिक्स के क्षेत्र में गहन अध्ययन किया था। (वार्ता) 

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

इंदौर में RE-2 रोड के लिए फिर हुई रिमूवल कार्रवाई, 130 बाधक मकानों पर निगम की कार्रवाई

लखनऊ में बाढ़ प्रभावितों तक नावों से पहुंच रहा खाना-राशन, 1,900 फूड पैकेट बांटे; ड्रोन से होगा छिड़काव

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

अगला लेख