dharma sangrah
✕

देश में Metro ने रचा इतिहास, पहली बार नदी के अंदर दौड़ी ट्रेन

Updated: गुरुवार, 13 अप्रैल 2023 (13:10 IST)
कोलकाता। देश की सबसे पुरानी कोलकाता मेट्रो ने बुधवार को पहली बार हुगली नदी के अंदर 520 मीटर नीचे सुरंग में दौड़कर इतिहास रच दिया। ट्रेन के इस सफल परीक्षण में केवल अधिकारी और इंजीनियर सवार थे। इस मेट्रो का परिचालन लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आम जनता के लिए शुरू हो सकता है। यह भारत में पहली बार हुआ है, जबकि दुनियाभर में दुर्लभ है।

खबरों के अनुसार, देश में पहली बार एक नदी के अंदर सुरंग में मेट्रो के रेक ने ट्रेन दौड़ाकर एक और कारनामा कर दिखाया, जब मध्य कोलकाता में एस्प्लेनेड को प्रतिष्ठित हावड़ा स्टेशन से जोड़ने वाले मार्ग में हुगली नदी के पानी के 520 मीटर नीचे सुरंग के जरिए एक सफल परीक्षण किया गया।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने यहां यह जानकारी दी। मेट्रो की इस ट्रेन में केवल अधिकारी और इंजीनियर सवार थे। यह हुगली के नीचे से होती हुई कोलकाता से हावड़ा पहुंची। मेट्रो के GM उदय कुमार रेड्डी ने कहा कि उम्मीद है कि नदी के नीचे बनी सुरंग में मेट्रो का परिचालन लोकसभा चुनाव 2024 से पहले आम जनता के लिए शुरू हो सकता है।

इससे पहले इस तरह की मेट्रो देश में कहीं नहीं है। इस मेट्रो में सफर करना वास्तव में बेहद रोमांचित कर देने वाला होगा। हावड़ा से एस्प्लेनेड तक का मार्ग लगभग 4.8 किमी लंबा है, जिसमें से 520 मीटर हुगली नदी के नीचे सुरंग के जरिए होगा।

सुरंग पानी की सतह के स्तर से 32 मीटर नीचे है। इस सुरंग की पूरी लंबाई 10. 8 किमी अंडरग्राउंड है। अधिकारी ने कहा कि भूमिगत खंड के 4.8 किलोमीटर हिस्से पर परीक्षण जल्द ही शुरू होगा। इस खंड के चालू हो जाने के बाद हावड़ा मैदान देश का सबसे गहरा मेट्रो स्टेशन बन जाएगा।

नदी के नीचे मेट्रो के लिए 2 सुरंगे बनाई गई हैं। यह ईस्ट-वेस्ट मेट्रो का प्रमुख आकर्षण है। यात्रियों के लिए यह अलग अनुभव होगा, क्योंकि वे 1 मिनट से भी कम समय में लगभग आधा किलोमीटर तक पानी के नीचे से गुजरेंगे।फोटो सौजन्‍य : सोशल मीडिया
Edited By : Chetan Gour

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट को घेरा

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

Top News 18 November: राहुल गांधी का दावा- आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत, अमेरिका का केशम द्वीप पर हमला

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

अगला लेख