dharma sangrah
✕

#MeToo पर भाजपा सांसद ने कहा- दो-चार लाख लेकर महिलाएं लगा देती हैं आरोप...

Updated: सोमवार, 15 अक्टूबर 2018 (20:12 IST)
#MeToo कैंपेन के बीच फिल्म अभिनेत्रियों और कुछ अन्य महिलाओं के आरोपों के बीच भाजपा के सांसद उदित राज ने अलग ही बयान दिया है। उन्होंने कहा कि महिलाएं 2-4 लाख लेकर पुरुषों पर आरोप लगा देती हैं। उन्होंने इसे गलत परंपरा की शुरुआत बताया है। 
 
उत्तर पश्चिम दिल्ली संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद उदित राज ने कहा कि #MeToo कैंपेन का इस्तेमाल ब्लैकमेल करने के लिए किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं 2-4 लाख रुपए लेकर यौन उत्पीड़न के आरोप लगा देती हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह कैंपेन जरूरी है। 
 
राज ने ट्‍वीट में सवाल उठाते हुए कहा कि किसी व्यक्ति पर 10 साल बाद यौन शोषण का आरोप लगाने का क्या मतलब है? इतने सालों बाद ऐसे मामले की सत्यता की जांच कैसे हो सकेगी? जिस व्यक्ति पर झूठा आरोप लगा दिया जाएगा उसकी छवि का कितना बड़ा नुकसान होगा, ये ये सोचने वाली बात है। गलत प्रथा की शुरुआत है।
 
उल्लेखनीय है कि हाल ही में तनुश्री दत्ता ने अभिनेता नाना पाटेकर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया, वहीं संस्कारी बाबूजी के नाम से मशहूर आलोकनाथ भी आरोपों के दायरे में आ गए। केन्द्रीय मंत्री और वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर पर भी इस तरह के आरोप लगे हैं। 

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख