dharma sangrah
✕

Monkeypox : मंकीपॉक्स मरीज की हालत में आया सुधार, चिकित्सा निदेशक ने दिया यह बयान

Updated: गुरुवार, 12 सितम्बर 2024 (21:11 IST)
Medical Director's statement regarding monkeypox patient : लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल (LNJP) के चिकित्सा निदेशक सुरेश कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि अस्पताल में मंकीपॉक्स के मरीज का इलाज किया जा रहा है और उसकी हालत में सुधार हो रहा है। रोगी की हालत चिकित्सकीय रूप से स्थिर है और उसे कोई अन्य बीमारी नहीं है।
ALSO READ: कैसे फैलता है Monkeypox? जानिए क्या हैं लक्षण और कैसे करें बचाव
कुमार ने बताया, मंकीपॉक्स एक डीएनए वायरस है और इसके चकत्ते आमतौर पर हथेलियों, तलवों और त्वचा पर दिखाई देते हैं, जो बड़े और अधिक स्पष्ट होते हैं। उन्होंने कहा, एलएनजेपी में मरीज की हालत में सुधार हो रहा है, इसलिए घबराने की कोई जरूरत नहीं है।
ALSO READ: monkeypox को लेकर Delhi AIIMS का प्रोटोकॉल, इन बातों का रखना होगा ध्यान
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने सोमवार को मंकी पॉक्स के मामले की पुष्टि करते हुए कहा था, यह व्यक्ति, एक युवा पुरुष है जो हाल में मंकी पॉक्स संक्रमण प्रभावित देश से यात्रा करके लौटा है, उसे वर्तमान में एक निर्दिष्ट देखभाल पृथकवास इकाई में रखा गया है। रोगी की हालत चिकित्सकीय रूप से स्थिर है और उसे कोई अन्य बीमारी नहीं है।
ALSO READ: Corona के बाद क्या Monkeypox की गिरफ्त में आने वाली है दुनिया, सामने आई डराने वाली रिसर्च
मंत्रालय ने कहा था कि यह एक अकेला मामला है और जुलाई 2022 से भारत में इसी तरह के 30 मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि हरियाणा के हिसार निवासी 26 वर्षीय मरीज को सात सितंबर को दिल्ली सरकार के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां

दिल्ली में CM धामी ने किया उत्तराखंड पवेलियन का शुभारंभ, 'हाउस ऑफ हिमालयाज' से दुनिया तक पहुंचेगा पहाड़ का हुनर

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

अगला लेख