Daily Horoscope
✕

सत्ता के लालच का परिणाम था गेस्ट हाउस कांड, जिसका जिक्र मायावती ने किया... जानिए पूरी कहानी

Updated: शनिवार, 12 जनवरी 2019 (13:54 IST)
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए समाजवादी पार्टी और बहुजन समाजवादी पार्टी दोनों ने गठबंधन का ऐलान किया है। करीब 25 सालों बाद दोनों दल साथ में आए। उत्तरप्रदेश में दोनों ने 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया। एक होटल में हुई प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में मायावती ने गेस्ट हाउस कांड का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि वे गेस्ट हाउस कांड को भुलाकर साथ में आए हैं। आइए, जानते हैं क्या है गेस्ट हाउस कांड और क्या हुआ था...


2 जून 1995 को गेस्ट हाउस कांड हुआ था। तब उत्तरप्रदेश में सपा और बसपा के गठबंधन वाली सरकार थी। मायावती ने सपा को बाहर से समर्थन दे रखा था। मायावती सरकार के कुछ फैसलों से खुश नहीं थीं और इस तरह दोनों नेताओं में तनातनी बढ़ने लगी। इसी बीच खबर आई कि मायावती बीजेपी के साथ गठबंधन करने वाली हैं। मुख्यमंत्री का सपना देख रहीं मायावती ने समर्थन वापस लेने का फैसला मुलायम को सुना दिया।

इसके बाद मायावती ने लखनऊ स्थित गेस्ट हाउस में 2 जून 1995 को विधायकों की बैठक बुलाई। इसी बीच सपा कार्यकर्ताओं को खबर मिली कि बीएसपी और बीजेपी के बीच सांठगांठ हो रही है। इसके बाद हजारों की संख्या में सपा कार्यकर्ता गेस्ट हाउस पहुंच गए और वहां मौजूद बीएसपी कार्यकर्ताओं को पीटने लगे। ऐसे में मायावती खुद एक कमरे में छिप गईं और अंदर से उसे बंद कर लिया।

बीएसपी के नेताओं ने बड़े पुलिस अधिकारियों को फोन लगाया, लेकिन बात नहीं हो सकी। कार्यकर्ताओं ने बंद कमरे का दरवाजा तोड़ने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके। बताया जाता है कि कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने मायावती के साथ अभद्रता करते हुए धक्का-मुक्की भी की थी।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

11 लाख दीयों से जगमगाई काशी, लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी ने रचा अद्भुत नजारा

भारत की टेंशन बढ़ाने वाले हैं ट्रंप! चीन समेत 16 देशों पर भारी टैरिफ की तैयारी, इस हफ्ते हो सकता है बड़ा ऐलान

सपा की पहली लिस्ट आते ही भड़की कांग्रेस! अखिलेश यादव के एक फैसले ने UP की सियासत में मचाया घमासान

भारत में वृक्षारोपण: क्या नए पेड़ पुराने जंगलों की भरपाई कर सकते हैं?

मोदी-ट्रंप रिश्तों में तनाव, भारत की बढ़ती मुश्किलें और पाकिस्तान की भूमिका से चिंता क्यों?

अगला लेख