Daily Horoscope
✕

आर्थिक आधार पर मिले आरक्षण-मायावती

Updated: सोमवार, 30 जनवरी 2017 (12:50 IST)
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने ऊंची जाति और अल्संख्यक समाज के गरीबों को आर्थिक आधार पर आरक्षण की वकालत करते हुए संविधान में आवश्यक संसोधन किए जाने की मांग की है।
सुश्री मायावती ने आरोप लगाया कि भाजपा आरक्षण विरोधी मानसिकता के तहत काम कर रही है। बसपा दलितों, आदिवासियों व अन्य पिछड़े वर्गों को मिलने वाले लगभग 50 प्रतिशत के आरक्षण में किसी भी प्रकार की कटौती या इसमें कोई छेड़छाड़ के सख्त खिलाफ है। उन्होंने कहा कि सवर्ण तथा अल्पसंख्यक समाज के गरीबों को भी आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाना चाहिए।
 
बसपा अध्यक्ष ने सोमवार को यहां जारी बयान में कहा कि उनकी पार्टी पहले भी सवर्ण तथा अल्पसंख्यक समाज के गरीबों को आरक्षण दिए जाने के लिए केन्द्र सरकार से संविधान में संसोधन करने की मांग कर चुकी है। 
 
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का रविवार को आरक्षण के मामले में दिए गए बयान को भ्रमित करने वाला बताते हुए सुश्री  मायावती ने कहा कि शैक्षणिक, सामाजिक व आर्थिक पिछड़ेपन के आधार पर दलितों, आदिवासियों व अन्य पिछड़ों को आरक्षण दिए जाने की व्यवस्था संविधान में लागू है। आज़ादी के बाद से विभिन्न विरोधी पार्टियों ख़ासकर कांग्रेस व भाजपा की सरकारों की गलत नीयत, नीति और गलत कार्यप्रणाली के कारण गरीब लोग उपेक्षित हैं। उन्होने कहा कि सवर्ण व अल्पसंख्यक समाज में भी गरीबी है। (वार्ता)
Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख