ramcharitmanas

भाई की बेनामी संपत्ति जब्त होने पर मायावती भड़कीं, भाजपा पर किया बड़ा हमला

Updated: शुक्रवार, 19 जुलाई 2019 (10:40 IST)
लखनऊ। नोएडा में अपने भाई की बेनामी संपत्ति जब्त किए जाने से नाराज बसपा प्रमुख मायावती ने केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा पर बेहद तल्ख आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि इस पार्टी ने पिछला लोकसभा चुनाव बेनामी संपत्ति के जरिए ही जीता है और उसे सबसे पहले इसका खुलासा करना चाहिए।
 
मायावती ने कहा कि जब दलित और वंचित वर्ग का कोई व्यक्ति तरक्की हासिल करता है तो भाजपा के लोगों को बहुत परेशानी होती है और फिर वह सत्ता और सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करके अपनी ओर से जातिवादी द्वेष निकालते हैं। उनका इशारा अपने भाई बसपा उपाध्यक्ष आनंद कुमार की तरफ था, जिनका नोएडा स्थित 400 करोड़ रुपए का बेनामी भूखंड आयकर विभाग ने जब्त कर लिया है।
 
मायावती ने दावा किया कि हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के खाते में दो हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम जमा हुई जिसका खुलासा आज तक नहीं किया गया। क्या यह बेनामी संपत्ति नहीं है? इसका भी खुलासा होना चाहिए और पूरे देश को मालूम होना चाहिए।
 
बसपा अध्यक्ष ने कहा, 'अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार को छोड़ दें... नरेंद्र मोदी और अमित शाह एंड कंपनी की जो सरकार है, मैं उनसे पूछना चाहती हूं कि उनके सत्ता में आने के बाद अरबों-खरबों की संपत्ति उनकी पार्टी के दफ्तरों के लिए कहां से आई, उसका भी खुलासा होना चाहिए। क्या यह बेनामी पैसे से खरीदी गई संपत्ति नहीं है?' (भाषा) 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख