sundarkand
✕

फेसबुक डाटा घोटाला, मार्क जुकरबर्ग ने पहले ही बेच दिए थे लाखों शेयर

Updated: बुधवार, 21 मार्च 2018 (20:16 IST)
नई दिल्ली। फेसबुक का बहुचर्चित घोटाला सामने आने के बाद अब एक और बात सामने आ रही है कि फेसबुक के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने यह विवाद सामने आने से दो सप्ताह पहले ही करीब साढ़े 11 लाख शेयर बेच दिए थे।


सीएनबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक, जुकरबर्ग और फेसबुक के अन्य अधिकारियों ने 8, 9, 12, 13 और 14 मार्च को करीब साढ़े 11 लाख (1.14 मिलियन) शेयर बेच दिए। तब इनकी औसत कीमत 183.81 डॉलर थी। इस बिकवाली से जुकरबर्ग और उनके साथियों को लगभग 210 मिलियन डॉलर मिले। आश्चर्य की बात तो यह है कि इन शेयरों की कीमत तुलनात्मक रूप से 20 डॉलर ज्यादा मिली।

गौरतलब है कि शेयर में तगड़ी गिरावट आने से जुकरबर्ग को एक दिन में 6.6 बिलियन डॉलर यानी करीब सवा चार खरब रुपए गंवाने पड़े थे। इस झटके के बाद उनकी कुल संपत्ति 68.5 बिलियन की रह गई थी। इसके अलावा फेसबुक को 40 बिलियन डॉलर के मार्केट वेल्यू का भी झटका लगा, क्योंकि इस घटना के बाद कंपनी के शेयर्स में सात प्रतिशत की गिरावट आ गई।

अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की मदद करने वाली एक फर्म ‘कैम्ब्रिज एनालिटिका’ पर लगभग 5 करोड़ फेसबुक यूजर्स की निजी जानकारी चुराने के आरोप लगे हैं। इस जानकारी का राष्ट्रपति चुनाव के दौरान प्रयोग किया गया है।

Show comments

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

आतंकियों को पनाह देने वालों पर रक्षामंत्री राजनाथ का कड़ा प्रहार, SCO की बैठक में बोले- नहीं चलेगा दोहरा रवैया...

PM मोदी ने दशहरे पर RSS प्रमुख मोहन भागवत के संबोधन की क्‍यों की तारीफ? बोले- आपका बयान प्रेरणादायी है...

अक्टूबर के अंत तक आ सकता है परिसीमन बिल? दक्षिण के दल बदल रहे हैं सुर

CJP नेताओं आशुतोष रांका और सौरव दास की बढ़ीं मुश्किलें, क्राइम ब्रांच को सौंपा गया केस, क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस की गोद में खेल रही सपा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

शिवा शर्मा हत्याकांड : मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिन से दे रही थी चकमा

PM मोदी ने दिल्ली में किया रावण दहन, बोले– रामराज्य का मतलब शासन नहीं, सत्ता का उद्देश्य जनकल्याण है...

सपा सरकार में कांवड़ यात्रा और रामनवमी के जुलूस बाधित किए जाते थे : कैबिनेट मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह

अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, CJP के प्रोटेस्‍ट पर लगेगा ब्रेक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

अगला लेख