dharma sangrah

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में 62 नक्सलियों ने किया समर्पण

Updated: मंगलवार, 6 नवंबर 2018 (16:56 IST)
नारायणपुर। पुलिस के बढ़ते दबाव और स्थानीय नक्सलियों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के चलते मंगलवार को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में 62 नक्सलियों ने पुलिस के आला अधिकारियों की मौजूदगी में आत्मसमर्पण कर दिया। सभी नक्सली माड़ इलाके के बताए गए हैं।


पुलिस महानिरीक्षक विवेकानंद सिन्हा ने बताया कि नक्सली संगठन में आपसी फूट और स्थानीय लोगों से हो रहे दुर्व्यवहार के चलते 62 नक्सलियों ने मुख्यधारा में जुड़ने का फैसला लिया। इसका स्वागत करते हुए पुलिस द्वारा इन्हें समर्पण कर पुनर्वास नीति से जोड़ा जाएगा। आत्मसमर्पित 62 नक्सलियों में से 51 नक्सलियों ने भरमार बंदूक के साथ समर्पण किया है। समर्पित नक्सलियों को पुनर्वास नीति के तहत सहायता राशि प्रदान की गई है।


सभी नक्सली सोनपुर और आसपास के हैं, जो वर्षों से नक्सली संगठन में जुड़कर वारदातों को अंजाम दिया करते थे। इन नक्सलियों द्वारा कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है। चुनाव के दौरान इतनी बड़ी संख्या में नक्सलियों के समर्पण करने को बड़ी उपलब्धि बताई जा रही है। (वार्ता)

Show comments

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

कंगना रनौत के बयान पर बाबा रामदेव का पलटवार, बोले- ओछे लोगों पर टिप्पणी नहीं करना चाहता, पूरा देश जानता है मेरा योगदान

स्वाइन फ्लू को लेकर ICMR का बड़ा बयान, देश में नहीं मिला कोई नया वेरिएंट, जानिए कहां बढ़ रहे H1N1 के मरीज?

आरक्षण किसी की मांग पर खत्म नहीं किया जा सकता, चिराग पासवान का बड़ा बयान

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

सभी देखें

रक्षाबंधन पर हर साल बहनों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, अब तक बांटे 188 करोड़ रुपए से अधिक के नि:शुल्क टिकट

बांग्लादेश में हिंदू परिवार की निर्मम हत्या, बंद घर में मिले 4 शव, इस बात से नाराज थे आरोपी

रक्षाबंधन पर 3.54 लाख रसोइयों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़कर 3000 रुपए हुआ, 5 लाख का इलाज और बीमा सुरक्षा कवच

क्‍या अब सस्‍ती होगी चीनी, सरकार ने उठाया बड़ा कदम, यहां से आ रही शकर की खेप

दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे CM मोहन यादव, की अतिवृष्टि-राहत कार्यों की समीक्षा, जानें क्या दिए निर्देश?

अगला लेख