Hanuman Chalisa

मानसून अपडेट! बारिश से उफान पर नदियां, बाढ़ से हाल-बेहाल...

Updated: रविवार, 16 जुलाई 2017 (07:58 IST)
नई दिल्ली। देश में भारी बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर हैं। गुजरात तथा उत्तर प्रदेश में इस कारण 4 लोगों की मौत हो गई। वहीं, असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है तथा सात और लोगों की मौत हुई है। राज्य में सैलाब की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है।
 
बाढ़ संबंधित घटनाओं में शिवसागर में दो लोगों की मौत हुई है और मोरीगांव, बोंगईगांव, दक्षिण सलमारा, शोणितपुर और जोरहाट जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।
 
इस साल बाढ़ संबंधी घटनाओं में मरने वालों की संख्या बढ़कर 59 हो गई है जिनमें से आठ लोगों की मौत गुवाहाटी में हुई है। सैलाब की वजह से 24 जिलों के करीब 12 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
 
काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का करीब 52 प्रतिशत हिस्सा पानी में डूब गया है जिस वजह से कुछ जानवरों की मौत हो गई तो कुछ ऊंचे इलाकों में चले गए हैं। फिलहाल राज्य के 1,795 गांव पानी में डूबे हुए हैं। सबसे बुरी तरह से प्रभावित दक्षिण सलमारा है, जहां सैलाब की वजह से 3.07 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
 
जोरहाट में निमतिघाट, सोणितपुर में तेजपुर, गोवालपारा और धुब्री शहरों में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है।
 
नगालैंड के कोहिमा जिले के विश्वेमा गांव के पास हुए भूस्खलन की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग दो का नगालैंड और मणिपुर के बीच का एक बड़ा हिस्सा काफी क्षतिग्रस्त हुआ है।
 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार को हल्की बारिश हुई। अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। सफदरजंग वेधशाला में 4.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
आर्द्रता का स्तर 82 और 63 प्रतिशत के बीच रहा।
 
उत्तर प्रदेश में मानसून के सक्रिय रहने के साथ ही घागरा और शारदा जैसी प्रमुख नदियां कुछ स्थानों पर खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। नेपाल के घागरा नदी में पानी छोड़ने के साथ ही बाराबंकी जिले की चार तहसीलों के गांवों में बाढ़ का खतरा है। संभल जिले में बैल गाड़ी के पलटने की वजह से गंगा नदी के बढ़ते पानी में दो लड़के बह गए।
 
राजस्थान के हिस्सों में भारी बारिश हुई है। माउंट आबू के सिरोही में 17 मिमी बारिश दर्ज की गई जो राज्य में सबसे ज्यादा रही।
 
गुजरात के राजकोट, सुरेंद्रनगर, मोरबी जिलों समेत सौराष्ट्र क्षेत्र के कई हिस्सों में भारी बारिश के चलते तीन लोगों के मरने की खबर है। इस दौरान सैकड़ों लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। इन जिलों में बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ और लोगों को बचाने के लिये वायुसेना एवं राष्ट्रीय आपदा मोचन बल को सेवा में लगाया गया है। (भाषा) 
 
Show comments

राहुल गांधी की हुंकार, PM जवाब दिए बिना नहीं निकल पाएंगे, कहा- पहले प्रधान इस्तीफा दें फिर...

कांग्रेस के धरने की सरकार को नहीं लग पाई भनक, अचानक पीएम आवास पर बैठे बड़े नेता, सरकार के सामने रखीं 5 मांगें

Maruti Suzuki की कारें महंगी, देने होंगे 30,000 रुपए से ज्यादा, जानिए क्यों बढ़ रही हैं कीमतें, किन मॉडल्स पर पड़ेगा असर

Top 10 Scooters : TVS iQube, Bajaj Chetak और Ather Rizta की रिकॉर्ड बढ़त, Honda Activa का दबदबा कायम

Electric Scooter कैसे शहरी सफर को बना रहे हैं आसान, कौनसे फीचर्स लोगों को लुभा रहे हैं

सभी देखें

LIVE: लगातार तीसरे दिन भी नहीं चली संसद, पटना में छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्ज

CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो ने 16 स्टेशन किए बंद, सफर से पहले जरूर देखें पूरी लिस्ट

ट्रंप का बड़ा फैसला! जेनेरिक दवाओं पर 200% टैरिफ से भारत की फार्मा इंडस्ट्री को कितना होगा नुकसान?

नए भारत के ‘नए यूपी’ में नहीं होगा किसी विदेशी आक्रांता का स्मारक व मेला : CM योगी

CJP Protest: जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों के लिए देशभर से पहुंच रहा खाना, अनजान लोगों ने भेजे सैकड़ों फूड ऑर्डर

अगला लेख