Hanuman Chalisa

मौसम अपडेट, मानसून ने बढ़ाई चिंता, अगस्त में भी कम होगी बरसात

शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (11:53 IST)
नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश, महाराष्ट्र, असम, उत्तराखंड समेत कुछ इलाकों में भले ही जुलाई में बाढ़ से हालात रहे हो पर देश भर में जुलाई में सामान्य से कम बरसात हुई है। जुलाई की तरह ही अगस्त में भी देश के अधिकांश इलाकों में सामान्य से कम बारिश का अनुमान है। मध्यप्रदेश में इस साल मानसून की बारिश अच्छी नहीं होगी। 
 
निजी मौसम एजेंसी स्काईमेट ने कहा है कि अगस्त में 88% बारिश होगी। पहले अगस्त में 96% बारिश होने का अनुमान लगाया गया था। वहीं सितंबर में 93% बारिश होगी, जो पूर्व के 101% के अनुमान से 9% कम है। 
 
जून से अब तक पूरे देश में बारिश औसत से 6% कम हुई। जून से सितंबर तक मानसून सीजन में औसत बारिश 92% होने का अनुमान है, जो अप्रैल में जारी 100% बारिश के अनुमान से 8% कम है। 
 
मध्यप्रदेश अब तक सामान्य से ज्यादा बारिश : भोपाल और मप्र में अब तक सामान्य से 2% ज्यादा बारिश हो चुकी है। पिछले पांच दिन से भोपाल में बारिश नहीं हुई है। प्रदेश में अब तक 458.9 मिमी पानी बरसा है। यह अब की सामान्य बारिश 445.4 से 3 फीसदी ज्यादा है। भोपाल में अब तक 466.4 मिमी बारिश हुई है। यह अभी तक की सामान्य बारिश 459.1 से 2% अधिक है।
 
यहां आज हो सकती है भारी बारिश : भारतीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को कोंकण-गोवा, मध्य प्रदेश और दक्षिणी गुजरात में भारी बारिश की आशंका जताई है, इसके अलावा आज कर्नाटक और तमिलनाडु में भी भारी बारिश का अनुमान है। इससे पहले भी विभाग ने मध्य प्रदेश में हाई अलर्ट जारी किया था।

Show comments

CJP protest Photos : CJP के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन की 10 तस्वीरें, देखें पूरे दिन क्या हुआ

152 पेपर लीक और 7.5 करोड़ छात्रों का मुद्दा, राहुल गांधी ने मोदी सरकार को घेरा, बोले- मुद्दे उठाने वाले छात्र पीटे जाते हैं

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

सभी देखें

सिक्किम में निर्माणाधीन सुरंग में बड़ा हादसा, भूस्खलन के बाद 27 मजदूर फंसे

118 पुलिसकर्मी घायल, 60 प्रदर्शनकारियों को भी चोट, बैरिकेड तोड़े, पथराव किया, CJP के प्रदर्शन को लेकर दिल्ली पुलिस ने क्या कहा

यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास जहाज पर हमला, 4 भारतीय नागरिकों की मौत, 1 की हालत गंभीर, भारत ने क्या कहा

jammu kashmir heavy rain : जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी काल, 24 घंटे में 24 मौतें, पुंछ में लैंडस्लाइड से 7 की जान गई, डोडा में भी तबाही

राम जन्मभूमि मंदिर केस फिर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, निर्मोही अखाड़े ने दाखिल की याचिका

अगला लेख