ganesh chaturthi

मानसरोवर यात्रा के लिए पंजीकरण शुरू

Updated: बुधवार, 21 फ़रवरी 2018 (14:56 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने प्रसिद्ध कैलाश मानसरोवर यात्रा का पंजीकरण शुरू कर दिया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में यहां बताया कि मानसरोवर यात्रा पर जाने वाले यात्रियों का पंजीकरण मंगलवार से शुरू हो गया है, जो 23 मार्च तक चलेगा।
 
इस वर्ष मानसरोवर यात्रा आठ जून से आरंभ होकर आठ सितंबर तक चलेगी। यात्रा के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु एक जनवरी 2018 को न्यनूतम 18 वर्ष तथा अधिकतम 70 वर्ष होनी चाहिए।
 
आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और आवेदन 'केएमवाई डॉट जीओवी डॉट इन' पर किया जा सकता है। यात्रा आवेदन पत्र के लिए दिशा निर्देश हिन्दी और अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध हैं।
 
यात्रा पर जाने वाले लोगों का चयन कंप्यूटर के जरिए किया जाएगा, जिसमें लैंगिक समानता का ध्यान रखा जाएगा। चयनित यात्रियों को ईमेल और एसएमएस के जरिए सूचना दी जाएगी। यात्रा के संबंध में कोई भी सूचना फोन पर भी ली जा सकती है।
 
बयान में कहा गया है कि इस वर्ष मानसरोवर यात्रा दो मार्गों उत्तराखंड में लिपूलेख और सिक्किम में नाथूला दर्रे से होगी। लिपूलेख से यात्रा के लिए यात्री को एक लाख 60 हजार रुपए चुकाने होंगे और इसमें 24 दिन का समय लगेगा। दूसरे रास्ते नाथूला दर्रें के मार्ग से यात्रा मोटर के जरिए की जा सकती है। इसके लागत लगभग दो लाख रुपए होगी और इसमें 21 दिन का समय लगेगा। यात्रा के लिए आवेदन दो लोगों के समूह में किया जा सकता है। (वार्ता)

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

LIVE: भारत में पुतिन का जोरदार स्वागत, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

नेपाल बाढ़: सबसे कम जिम्मेदार, सबसे ज्यादा नुकसान

Top News 11 September: भारत पहुंचे पुतिन, बैंकों में हड़ताल, राम मंदिर में फर्जी VVIP पास

इंडोनेशिया में 24 घंटे में फटे 6 ज्वालामुखी का गुबार 15 km ऊपर पहुँचा; जानें क्या भारत के बैरन आइलैंड को भी है खतरा?

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

अगला लेख