Daily Horoscope
✕

सिपाही मनोज को धमकी, फेसबुक एकाउंट हटाया!

Updated: सोमवार, 10 अक्टूबर 2016 (19:25 IST)
नई दिल्ली। कुछ समय पहले राष्ट्रभक्ति पर आधारित कविता 'कश्मीर तो होगा पर पाकिस्तान नहीं होगा' के माध्यम से पूरे देश में सुर्खियों में आए हिमाचल प्रदेश के पुलिसकर्मी मनोज ठाकुर को धमकी मिलने की खबर है। हालांकि मनोज का जो फेसबुक एकाउंट बताया जा रहा है, वह फेसबुक पर उपलब्ध नहीं है।
 
मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक मनोज ने अपने फेसबुक पोस्ट में लिखा है कि दोस्तो मुझे गीदड़ धमकियां मिल रही हैं। मुझे खुशी है कि उनके खेमे में हाहाकार मचा हुआ है। एक सूअर का पिल्ला मुझे मारने चाह मन में पाल बैठा है। मुझे सौगंध है अपनी मातृभूमि के उन शहीदों की, अगर इन काफिरों से मेरा आमना सामना हुआ तो इतना कोहराम मचाऊंगा कि इनकी नस्ल को ही तबाह कर दूंगा। वन्दे मातरम।। जय हिन्द।। जयहिन्द की सेना।।
 
इस पोस्ट के साथ ही कुछ ऐसे पोस्ट भी सामने आए हैं, जिनमें मनोज ठाकुर को धमकी दी गई है। हालांकि फेसबुक पर खोजने पर मनोज ठाकुर नाम से उनका अकाउंट सामने नहीं आता। यह भी हो सकता है कि इस धमकी के बाद अकाउंट को हटा दिया गया हो। मगर कुछ लोग इस पोस्ट पर भी सवाल उठा रहे हैं। लोगों का मानना है कि हो सकता है कहीं सुर्खियों में आने के लिए तो इस तरह की पोस्ट का सहारा लिया गया है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख