Daily Horoscope
✕

मनोहर पर्रिकर ने कहा- आतंकियों के खिलाफ सेना को खुुली छूट

Updated: बुधवार, 12 अक्टूबर 2016 (18:01 IST)
मुंबई। रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने आईआईटी में कहा कि गत दिनों हुए लक्षित हमले का श्रेय सेना के साथ ही देश की 125 करोड़ जनता को मिलना चाहिए। 
 
पर्रिकर ने कहा हमने आतंकवादियों से निपटने के लिए सेना को खुली छूट दी है और 30 साल का गुस्सा 29 सितंबर को निकाल दिया। उन्होंने कहा कि हम श्रेय नहीं लेते, लेकिन फैसले तो सरकार ही लेती है। रक्षामंत्री ने कहा कि म्यांमार में लक्षित हमले के बाद हमें ताने मारे जाते थे कि उत्तर में तो कर दिया पश्चिम (कश्मीर सीमा) में करके बताओ, मगर जब कर दिया तो कुछ लोगों को यह भी नहीं पच रहा है। 
 
यह भी बोले पर्रिकर...
- भारत की सेना पूरे सिद्धांतों और मूल्यों के साथ युध्द लड़ती है। 
- हम दुश्मन देश की सेना से लड़ते हैं, वहाँ के लोगों से नहीं। 
- इटली में भारतीय नौसेना का ज़ोरदार स्वागत इसीलिए हुआ था कि पहले विश्वयुद्ध के दौरान भारतीय सेना ने ब्रिटिश फौज के साथ लड़ते हुए इटली के जीते हुए शहरों में जानमाल का नुकसान नहीं पहुँचाया था।
- इस लक्ष्यभेदी हमले से भारत के लोगों के दिल में पिछले 30 सालों से मौजूद घुटन बाहर निकल गई
- हम लोग एक तरह की लाचारी महसूस करते थे कि हम पर लगातार हमले होते हैं पर हम केवल प्रमाण देते रहते हैं, कुछ कर नहीं पाते।
- इस हमले का पूरा श्रेय सेना को जाता है पर जिस सरकार नें निर्णय लिया उससे भी आप सेना को मुक्त हस्त देने और मजबूती से निर्णय लेने का श्रेय छीन नहीं सकते। 
- देश की जनता बहुत समझदार है, वो किसी के बहकावे में आकर वोट नहीं देती।
- सैनिकों को पेंशन और पैसे देने के मामले में भी हमने अपने वादे पूरे किए हैं, कुछ लोग जानबूझकर भ्रम फैला रहे हैं।
Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

महज 3 हफ्ते में तीसरा चक्रवात! बंगाल की खाड़ी में कहर बरपाने आ रहा ‘अक्वान’, इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

जेनसन हुआंग को दोबारा कुर्सी पर बिठाने के लिए मैदान में उतरे एलन मस्क! जानिए क्यों मचा है सिलिकॉन वैली से वॉशिंगटन तक घमासान

LIVE: 4 दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, PM बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

Top News 16 November : उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ संपन्न, पीएम मोदी का फिलीपिंस दौरा; जानिए आज की 5 बड़ी खबरें

अगला लेख