Hanuman Chalisa
✕

मीरामार पर राजकीय सम्मान के साथ मनोहर पर्रिकर का अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि

Updated: सोमवार, 18 मार्च 2019 (18:55 IST)
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री और पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर का सोमवार शाम को मीरामार पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे उत्पल ने मुखाग्नि दी। जैसे ही चिता में आग तेज होती गई, वैसे ही हजारों आंखों से आंसू बह निकले। 63 वर्षीय पर्रिकर का रविवार शाम निधन हो गया था। वे बीते एक साल से पैनक्रियाटिक कैंसर से जूझ रहे थे। पर्रिकर से जुड़ी हर जानकारी....
 
 
- पर्रिकर को अंतिम विदाई देने के लिए उनकी अंतिम यात्रा में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे 
- अंतिम संस्कार के वक्त अमित शाह, नितिन गडकरी और सुरेश प्रभु सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे
- जिस तरह पर्रिकर ने अपना पूरा जीवन सादगी से जिया, वैसी ही सादगी से उन्हें आखिरी विदाई भी दी गई
- मीरामार का अंतिम सफर 5 किलोमीटर लंबा था और पूरे मार्ग में लोग अपने प्रिय नेता की एक झलक पाने के लिए उमड़े हुए थे

पर्रिकर को श्रद्धांजलि देते समय रो पड़ीं केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी
- जिस जगह पर्रिकर का दाह संस्कार हुआ, उसके पास ही गोवा के प्रथम मुख्यमंत्री दयानंद बांदोडकर का स्मारक भी है
- शवयात्रा में गोवावासियों के साथ ही आम जनमानस का सैलाब चला 
- पर्रिकर के पार्थिव शरीर को एक वाहन पर रखा गया था और उसे फूलों से सजाया था
- पर्रिकर की अंतिम यात्रा यहां कला अकादमी से निकलकर मीरामार बीच तक पहुंची
 
- उनके पार्थिव शरीर को लेकर चल रहे वाहन के चारों ओर उनके प्रशंसक और पार्टी कार्यकर्ताओं की आंखें नम रहीं 
- डोना पाउला में पर्रिकर का निजी आवास है और आज सुबह वाहन में उनके पार्थिव शरीर को वहां से पणजी लाया गया था 

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने मनोहर पर्रिकर के परिवार से मुलाकात की।
पीएम मोदी ने मनोहर पर्रिकर को दी श्रद्धांजलि। 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मनोहर पर्रिकर को अंतिम विदाई के लिए पहुंचे गोवा। 
अपने चहेते मुख्यमंत्री को श्रद्धांजलि देने के लिए पणजी स्थित BJP कार्यालय पर लोगों का सैलाब
दिवंगत मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के पार्थिव शरीर को पणजी स्थित उनके आवास से भाजपा कार्यालय ले जाया जा रहा है।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर तीखा हमला, बोले- झूठ को 100 बार दोहराने से वह सच नहीं बन जाता

साबरमती रेलवे स्टेशन का हुआ कायाकल्प: गृह मंत्री अमित शाह ने दी 1,472 करोड़ की सौगात

उज्जैन में 'खड़े हनुमान' के बाद 'शाही मस्जिद' पर बवाल, पथराव के बाद चले आंसू गैस के गोले

चिराग पासवान के बयानों से गरमाई बिहार की सियासत! कानून-व्यवस्था पर खड़े किए सवाल, कहा- मुझे शर्म आती है

टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में भोपाल में शिक्षकों का धरना, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति

अगला लेख