suvichar
✕

शाह से मिलने के बाद खट्टर का इस्तीफे से इंकार

Updated: बुधवार, 30 अगस्त 2017 (13:27 IST)
नई दिल्ली। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बुधवार को कहा कि गुरमीत राम रहीम प्रकरण में राज्य सरकार ने सही समय पर उचित कदम उठाए तथा अदालत के हर आदेश का पालन किया और अब राज्य में स्थिति शांतिपूर्ण है।
 
खट्टर ने यहां भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात के बाद विपक्ष की उनके इस्तीफे की मांग को खारिज करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने सही समय उचित कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में राज्य सरकार की ओर से भाजपा अध्यक्ष को सभी संबंधित रिपोर्टों से अवगत कराया गया है और अब सब चीजें ठीक हो गई हैं। 
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकरण में राज्य सरकार ने बड़े धैर्य और संयम के साथ काम किया तथा अदालत के हर आदेश का पालन किया। राज्य में अब स्थिति शांतिपूर्ण है। गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाए जाने के बाद भड़की हिंसा में 38 लोगों के मारे जाने के मद्देनजर विपक्ष की उनके इस्तीफे की मांग के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि राज्य में सब कुछ ठीक है और इस्तीफा मांगने वाले इस तरह की मांग करते रहते हैं।
 
पंचकूला की केन्द्रीय जांच ब्यूरो की विशेष अदालत में राम रहीम को दोषी करार देने के बाद हरियाणा के सिरसा और पंचकूला में डेरा समर्थकों ने हिंसा और आगजनी की थी जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ गई थी। इस पर विपक्ष ने सरकार की कड़ी आलोचना की थी। (वार्ता)
Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख