Daily Horoscope
✕

मनीष तिवारी बोले- कृष्ण मेनन की तरह गलती कर रहे हैं जयशंकर, खतरा चीन से तो पाकिस्तान पर ध्यान क्यों?

Updated: गुरुवार, 15 दिसंबर 2022 (11:43 IST)
नई दिल्ली। तवांग में भारत और चीन के सैनिकों की झड़प के मामले में भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने कहा कि विदेश मंत्री जयशंकर भी पूर्व रक्षा मंत्री कृष्‍णा मेनन की तरह गलती कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खतरा चीन से तो पाकिस्तान पर ध्यान क्यों केंद्रीत किया जा रहा है?
 
मनीष तिवारी ने ट्वीट कर कहा कि एस जयशंकर को शायद भारतीय इतिहास और कूटनीति के कुछ अध्यायों पर दोबारा गौर करना चाहिए। दुर्भाग्य से वह वही गलती कर रहे हैं जो (पूर्व) रक्षा मंत्री कृष्णा मेनन ने की थी. जब खतरा चीन है तो वह पाकिस्तान पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं!
 
 
पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि यह निश्चित रूप से सीमा पार से आतंकवाद प्रायोजित करने वाले देश पर लागू होता है। ओसामा बिन लादेन की मेजबानी और पड़ोसी देश की संसद पर हमला करने वालों को इस परिषद के सामने उपदेश नहीं देना चाहिए।
 
उल्लेखनीय है कि भारतीय सेना ने सोमवार को बताया था कि भारतीय और चीनी सैनिकों की तवांग सेक्टर में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास एक स्थान पर 9 दिसंबर को झड़प हुई, जिसमें दोनों पक्षों के कुछ जवान मामूली रूप से घायल हो गए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस झड़प को लेकर ससंद में बयान दिया था। उन्होंने कहा कि इस झड़प में किसी भी सैनिक की मृत्यु नहीं हुई है और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

यूपी में समायोजित शिक्षकों के रिकॉर्ड पर योगी सरकार सख्त, मानव संपदा और U-DISE पोर्टल पर तत्काल अपडेट करने के निर्देश

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

हिमाचल में नकली दवाइयों की फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाउडर और भूसी से बना रहे थे ब्रांडेड दवाएं, यूपी तक फैला नेटवर्क

अगला लेख