Daily Horoscope
✕

रोचक है मनीष सिसौदिया का राजनीतिक सफर

Updated: शनिवार, 14 फ़रवरी 2015 (19:12 IST)
नई दिल्ली। पत्रकारिता से अपने करियर की शुरुआत कर भ्रष्टाचार विरोधी कार्यकर्ता और अंतत: दिल्ली सरकार में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद नंबर दो की हैसियत हासिल करने वाले मनीष सिसौदिया का यह सफर कोई कम रोचक नहीं है।
 
उप मुख्यमंत्री का पद संभालने जा रहे सिसौदिया शिक्षा, शहरी विकास और लोक निर्माण विभाग का कामकाज देखेंगे। ये ऐसे महत्वपूर्ण विभाग हैं जिनमें केंद्र के साथ लगातार संपर्क बनाए रखने की जरूरत होगी।
 
उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के फौगाता गांव में एक अध्यापक के घर 2 फरवरी 1972 को जन्मे 43 वर्षीय मनीष सिसौदिया आप के शैक्षणिक एजेंडे को क्रियान्वित करेंगे जिसमें नए स्कूलों का निर्माण और शैक्षणिक ढांचे में विस्तार भी शामिल है। गांधीवादी सिद्धांतों का कड़ाई से पालन करने वाले सिसौदिया को पार्टी नेता केजरीवाल की छाया के रूप में देखते हैं क्योंकि दोनों नेताओं के बीच गजब के निजी रिश्ते हैं।
 
सिसौदिया का टि्वटर प्रोफाइल बताता है, यह तो पक्का पता नहीं कि मैं नेता हूं, कार्यकर्ता, पाठक, लेखक, पत्रकार या... लेकिन मैं भारतीय हूं। मुझे गांधी पसंद हैं क्योंकि वे हमेशा अपनी खुद की पहचान से आगे रहे। 
 
सिसौदिया ने पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने के बाद बतौर पत्रकार करियर शुरू किया लेकिन उन्हें सामाजिक कार्य अधिक पसंद आते थे। पहले उन्होंने अपने एनजीओ कबीर और उसके बाद केजरीवाल के साथ परिवर्तन की शुरुआत की।
 
बाद में सूचना के अधिकार आंदोलन में भाग लेने के लिए उन्होंने पत्रकारिता को अलविदा कह दिया। केजरीवाल की भांति ही उन्होंने भी सूचना के अधिकार अधिनियम के मसौदे को तैयार करने में अपना योगदान दिया। 
 
इंडिया अगेंस्ट करप्शन (आईएसी) के दिनों से वे एक प्रमुख हस्ती बनकर उभरे। वे जनलोकपाल आंदोलन के संस्थापक सदस्यों में से एक थे और उन्होंने इसका पहला मसौदा तैयार करने वाली टीम में भी योगदान दिया। जब आंदोलन के दौरान अन्ना हजारे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया तो वे भी जेल गए।
 
जब केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी का गठन करने का फैसला किया तो सिसौदिया उनके साथ चट्टान की तरह खड़े रहे। वे भी आप के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं और साथ ही शक्तिशाली राजनीतिक मामलों की समिति के भी सदस्य हैं।
 
पार्टी के सत्ता में आने के बाद सिसौदिया ने शिक्षा, लोक निर्माण विभाग, शहरी विकास और स्थानीय निकाय का कार्यभार संभाला था। दूसरी बार विधायक चुने गए सिसौदिया ने पटपड़गंज विधानसभा सीट पर भाजपा के विनोद कुमार बिन्नी को हराया। बिन्नी को आप ने पिछले साल पार्टी से निष्कासित कर दिया था। (भाषा) 
 
Show comments

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

सरकारी नौकरी वालों पर गि‍र सकती है गाज, समय से पहले र‍िटायर कर सकती है सरकार, क्‍या कहा सुप्रीम कोर्ट ने?

सभी देखें

भारत की वीजा व्यवस्था में बड़ा बदलाव, 13 से घटकर 9 हुईं मुख्य श्रेणियां, आवेदन फॉर्म भी होंगे आसान

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आतंकी हमला, DSP और सब-इंस्पेक्टर समेत 10 पुलिसकर्मियों की मौत

बिरसा मुंडा जयंती पर MP को बड़ी सौगात देंगे CM मोहन यादव, 1353 करोड़ की सिंचाई परियोजना का करेंगे लोकार्पण

अयोध्या दीपोत्सव में 220 टन रेत से बना भव्य 'राम दरबार', 58 फुट लंबी कलाकृति ने रचा विश्व रिकॉर्ड

CM योगी का बड़ा फैसला, 1057 नवचयनित दरोगाओं की 84.56 करोड़ रुपये की रिकवरी माफ, जानिए किसे मिलेगा फायदा