suvichar
✕

मणिपुर में हर विधानसभा सीट में 1 लाख से कम मतदाता

Updated: शुक्रवार, 13 जनवरी 2017 (21:57 IST)
नई दिल्ली। मणिपुर विधानसभा की कुल 60 सीटों में से हर निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं की संख्या 1 लाख से कम है। मणिपुर विधानसभा के लिए 2 चरणों में मतदान 4 और 8 मार्च को होगा जबकि चुनाव परिणाम 11 मार्च को घोषित होंगे। 
 
चुनाव आयोग की ओर से शुक्रवार को यहां दी गई जानकारी के अनुसार राज्य में सबसे कम 17,749 मतदाता तिपाईमुख निर्वाचन क्षेत्र में हैं जबकि सबसे ज्यादा 53,557 माओ (सुरक्षित) क्षेत्र में हैं। कुल 18 लाख 93 हजार 743 मतदाताओं में से 9 लाख 68 हजार 312 महिला मतदाता हैं तथा 11,915 सशस्त्र बल हैं। 
 
मतदाताओं में से एक भी उभयलिंगी नहीं हैं। सबसे ज्यादा 7 लाख 32 हजार 780 मतदाता 25-40 आयु वर्ग के हैं। इस आयु वर्ग में 3 लाख 78 हजार 232 महिलाएं हैं।
 
सबसे छोटी सीटें कैसामथोंग और सिंगजामेई हैं और इनका आकार 2 वर्ग किलोमीटर है जबकि फुंगयार (सुरक्षित) और सबसे बड़ी सीट है और इसका क्षेत्रफल 23.8 वर्ग किलोमीटर है। राज्य की सिर्फ 2 ही पार्टियां मान्यता प्राप्त हैं और उनके नाम हैं- नागा पीपुल्स फ्रंट और पीपुल्स डेमोक्रेटिक अलायंस।
 
कुल 18 लाख से भी ज्यादा मतदाताओं में से 17 लाख 72 हजार 279 को फोटोयुक्त पहचान पत्र दिया जा चुका है। (वार्ता)
Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख