suvichar
✕

कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर का निलंबन रद्द किया, मोदी के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी

Updated: शनिवार, 18 अगस्त 2018 (23:02 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मणिशंकर अय्यर का निलंबन तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। पिछले साल गुजरात विधानसभा चुनाव के समय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संदर्भ में 'नीच किस्म का आदमी' वाली विवादित टिप्पणी करने की वजह से अय्यर को पार्टी से निलंबित कर दिया गया था।
 
 
कांग्रेस के संगठन महासचिव अशोक गहलोत की ओर से जारी बयान के मुताबिक पार्टी की केंद्रीय अनुशासन समिति की अनुशंसा पर राहुल गांधी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अय्यर का निलंबन तत्काल प्रभाव से रद्द करने को मंजूरी प्रदान की।
 
दरअसल, अय्यर ने पिछले साल दिसंबर में गुजरात में चुनाव से चंद दिनों पहले प्रधानमंत्री के बारे में विवादित टिप्पणी की थी जिसे खुद मोदी और भाजपा ने चुनावी सभाओं में जोर-शोर से उठाया था। राहुल गांधी और पार्टी ने अय्यर की टिप्पणी को खारिज करते हुए उन्हें पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था। (भाषा)

Show comments

कॉलेजियम विवाद पर पूर्व CJI चंद्रचूड़ जवाब, जस्टिस कौल की किताब में क्या है दावा?

देश की 27 सर्वश्रेष्ठ प्रशासनिक पहलों में यूपी के 3 मॉडल, जानिए कैसे बदल रही ग्रामीण महिलाओं की जिंदगी

iPhone Duo : आईफोन डुओ की स्क्रीन कुछ घंटों में टूटने का दावा, रिपेयर खर्च सुनकर उड़ जाएंगे होश, क्या यूजर्स को चिंता करनी चाहिए?

Hyundai की नई SUV में क्या है खास? कीमत, फीचर्स और माइलेज की पूरी जानकारी

Post Office RD Scheme : हर महीने 100 रुपए की बचत बनाएगी आपको मालामाल, जानें ब्याज, मैच्योरिटी और नियम

सभी देखें

Top News 27 October: चक्रवात अर्नब से 11 राज्यों में हाई अलर्ट, MLC चुनाव के नतीजे आज

ECI की Supreme Court में सफाई, फॉर्म-6 में बदलाव के आरोप पर क्या कहा

गुवाहाटी में होटल के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 4 लोगों की मौत, कई घायल

ईरान युद्ध पर ट्रंप की चेतावनी के बीच कूटनीति जारी, कच्चे तेल की कीमत 115 डॉलर के करीब, सऊदी अरब में ड्रोन हमले

UP MLC Results 2026: 27 अक्टूबर को आएंगे नतीजे, सुबह 8 बजे से 7 जिलों में शुरू होगी वोटों की गिनती

अगला लेख