Hanuman Chalisa

प्रधानमंत्री मोदी ने ब्रिटेन में हुए विस्फोट की निंदा की

मंगलवार, 23 मई 2017 (08:54 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रिटेन के मैनचेस्टर में हुए विस्फोट की मंगलवार को निंदा की है। इस विस्फोट में कम से कम 19 लोग मारे गए हैं और लगभग 50 लोग घायल हो गए हैं।
 
मोदी ने ट्वीट किया, 'मैनचेस्टर में हुए हमले से दुखी हूं। हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं। हमारी संवेदनाएं मृतकों के परिवारों के साथ हैं। हमारी प्रार्थनाएं घायलों के साथ हैं।'
 
मैनचेस्टर शहर में बीती रात अमेरिकी स्टार एरियाना ग्रांड के पॉप कॉन्सर्ट में हुए विस्फोट को एक आतंकी घटना माना जा रहा है। पॉप स्टार इस घटना के बाद सुरक्षित हैं।
 
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उन्हें आयोजन स्थल के भीतर से एक भीषण विस्फोट की आवाज सुनाई दी। उस समय यहां एरियाना का कॉन्सर्ट चल रहा था। इस अवसर के वीडियो फुटेज में आपात सेवाकर्मी खून से लथपथ लोगों की मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
 
ऐसा माना जा रहा है कि कॉन्सर्ट के खत्म होने के आसपास बॉक्स ऑफिस वाले क्षेत्र में विस्फोट हुए। (भाषा)

Show comments

Ali Khamenei Funeral : खामेनेई की अंतिम यात्रा पर बवाल, रूट बदलने से भड़के समर्थक, ईरान ने भारत को क्यों कहा धन्यवाद

AI नहीं असली वीडियो, वायनाड में भूस्खलन का खौफनाक वीडियो, खिलौनों की तरह मलबे में बहे बस और ट्रक

Electric scooter : मेटल बॉडी वाले सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर, दाम सुनेंगे तो चौंक जाएंगे

सोने की रामचरित मानस भी सुरक्षित है और रामजी के आभूषण भी, गोविंद देव गिरि ने दिखाईं वस्तुएं

पत्नी को मारने 620 किमी दूर से इंदौर लाया कोबरा, ऐसे हत्‍या को बताया हादसा, शिवानी हत्याकांड में पति को उम्रकैद

सभी देखें

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर कांग्रेस के सरकार से तीखे सवाल, चंपत राय की गिरफ्तारी की मांग

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

अगला लेख