Daily Horoscope

2 हफ्ते पहले पीएम मोदी के कार्यक्रम में ‘अपमान’ से ममता बनर्जी नाराज, हल्दिया जाने की उम्मीद नहीं

Updated: रविवार, 7 फ़रवरी 2021 (11:03 IST)
कोलकाता। पूर्वी मेदिनीपुर जिले के हल्दिया में रविवार शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्धारित कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के शामिल होने की उम्मीद नहीं है। प्रधानमंत्री हल्दिया में तेल, गैस और अवसंरचना क्षेत्र की चार परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। 
 
राज्य सचिवालय के एक शीर्ष अधिकारी ने कहा कि इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है लेकिन 23 जनवरी को हुआ ‘अपमान’ इसकी वजह हो सकता है।
 
गौरतलब है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बनर्जी के भाषण से पहले ‘जय श्रीराम’ के नारे लगे थे जिसे उन्होंने अपना ‘अपमान’ बताया था। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री भी मौजूद थे। नारे लगने के बाद बनर्जी ने संबोधन देने से इनकार कर दिया था।
 
अधिकारी ने कहा, ‘प्रधानमंत्री हल्दिया में आज शाम जिस कार्यक्रम में इन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, उसमें मैडम (बनर्जी) के शामिल होने की उम्मीद नहीं है।‘
 
उन्होंने बताया कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने पार्टी कार्यकर्ताओं को भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होने का निर्देश दिया है। राज्यपाल जगदीप धनखड़ रविवार के कार्यक्रम में शामिल होंगे। (भाषा) 

Show comments

EPFO में बड़ा बदलाव, ₹15000 से बढ़कर ₹25000 हुई वेतन सीमा, कर्मचारियों को कितना फायदा, कितना नुकसान

BGauss C12 MaxR Electric Scooter लॉन्च, 178 Km की रेंज और 75 Kmph की टॉप स्पीड, कीमत ₹1.45 लाख

अरब सागर में भारतीय वॉरशिप से टकराया पाकिस्तानी जहाज, भारत का कड़ा एक्शन

Dominos में चूहे, Subway में वेज-नॉनवेज एक साथ, Pizza Hut और KFC में गड़बड़ी, जांच में दिखा नाम बड़े दर्शन खोटे

UPI पेमेंट सिस्टम में बड़ा बदलाव! जानिए कितना लगेगा MDR और किसे मिलेगी राहत

सभी देखें

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

Tata Sons: एन चंद्रशेखरन फिर बने चेयरमैन, 5 साल का कार्यकाल मंजूर

बाढ़ में 'आशीर्वाद का दीया': जनसुराज के तंज पर घमासान, पूछा- पानी में जलाएं दीया या टेंट में?

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

क्या AI इंसानों को मार देगा? 2030 तक विनाश के दावों का पूरा सच

अगला लेख