Hanuman Chalisa
✕

Pegasus spyware : PM मोदी से मुलाकात के बाद ममता ने पेगासस जासूसी मामले पर दिया बड़ा बयान

Updated: मंगलवार, 27 जुलाई 2021 (17:53 IST)
मुख्य बिंदु
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी। मुलाकात की एक तस्वीर शेयर करते हुए पीएमओ ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की। तीसरी बार पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री बनने के बाद ममता बनर्जी की प्रधानमंत्री से यह पहली मुलाकात है। वे सोमवार को दिल्ली पहुंची थीं। मुलाकात के बाद ममता बनर्जी पेगासस जासूसी मामले को लेकर कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। पेगासस मामले पर सर्वदलीय बैठक बुलाई जानी चाहिए।

ALSO READ: मोदी-ममता मुलाकात, क्या बदलेगा पश्चिम बंगाल का नाम?
 
मुलाकात के बाद ममता ने पत्रकारों से कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से बंगाल में कोरोना के हालातों को लेकर चर्चा की। ममता ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री से कहा कि तीसरी लहर से पहले सबको टीका लगना चाहिए। बंगाल को कम वैक्सीन सप्लाई की जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री से कोरोना वैक्सीन की मांग की।

ALSO READ: PM मोदी से ममता की मुलाकात, बोलीं- बंगाल को कम मिल रही है कोरोना वैक्सीन
 
ममता ने कहा कि उन्होंने राज्य का नाम बदलने पर भी प्रधानमंत्री से चर्चा की। प्रधानमंत्री से मुलाकात से पहले ममता बनर्जी ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं कमलनाथ और आनंद शर्मा से मुलाकात की। उनका कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी और विपक्षी दलों के कई अन्य नेताओं से मिलने का भी कार्यक्रम है।

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

ट्रम्प ने हार के लिए इजराइल को ठहराया जिम्मेदार, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, ईरान जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

पीएम पद ठुकराने को लेकर सोन‍िया गांधी का खुलासा, कहा- बच्‍चों के के कहने पर लेना पड़ा ये फैसला, कि‍ताब आते ही देश में घमासान

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

BMC का बड़ा फैसला, मुंबई में 25 नवंबर तक रॉकेट और आसमान में उड़ने वाले पटाखे बैन, फायर ब्रिगेड को मिलीं 142 कॉल

अगला लेख