Daily Horoscope
✕

तृणमूल नेताओं को रातभर सिल्चर हवाईअड्डे पर रोका, ममता ने बताया 'सुपर इमरजेंसी'

Updated: शुक्रवार, 3 अगस्त 2018 (10:39 IST)
सिलचर। असम के सिलचर हवाईअड्डे पर रात भर रोके जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस के आठ सदस्यीय शिष्टमंडल के छह सदस्य शुक्रवार सुबह वापस लौट गए जबकि अन्य दो दिन में लौटेंगे। इस बीच ममता बनर्जी ने भाजपा पर देश में सुपर इमरजेंसी लगाने का आरोप लगाया है। 
 
काछाड़ जिले के उपायुक्त एस लक्ष्मणन ने बताया कि दो अन्य सांसद ममताबाला ठाकुर और अर्पिता घोष आज दिन में राज्य से लौट जाएंगे। कल दोपहर सिलचर हवाईअड्डे पर उतरने के बाद शिष्टमंडल के सदस्यों को एहतियात के तौर पर रोक लिया गया था।
 
रोके गए सांसदों में शामिल राज्यसभा सदस्य सुखेंदु शेखर रॉय ने कहा, हम वापस जा रहे हैं। पुलिस ने हमें बाहर जाने की इजाजत नहीं दी। हमने कई बार उनसे आग्रह किया लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया। हमने हवाईअड्डे पर तीन कमरों में रात बिताई।
 
इस शिष्टमंडल में रॉय के अलावा, सांसद काकोली घोष दस्तीदार, रत्ना डे नाग और नदीमुल हक, पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री फिरहाद हकीम और विधायक मोहुआ मैत्रा शामिल थे।
 
इन सभी को तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो तथा पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राष्ट्रीय नागरिक पंजी का मसौदा आने के बाद असम में स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजा था।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

UP में औद्योगिक विकास को मिलेगी नई रफ्तार, निवेशकों के लिए बनाई ये प्राथमिकताएं

UP में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट, 26 जनवरी तक मिलेंगे नियुक्ति पत्र; जानें कितनी भर्तियां पूरी और आगे क्या है योजना

यूपी की सवा करोड़ महिलाएं बनीं कारोबार की ताकत, स्वयं सहायता समूहों से बदल रही गांवों की तस्वीर; जानिए इनके ब्रांड्स की कहानी

अगला लेख