suvichar
✕

चुनाव परिणामों पर ममता बोलीं, सेमीफाइनल से साबित होता है कि भाजपा कहीं नहीं है

Updated: मंगलवार, 11 दिसंबर 2018 (14:30 IST)
नई दिल्ली। 5 राज्यों में विधानसभा चुनावों के लिए जारी मतगणना के दौरान आ रहे रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि 2019 में होने जा रहे फाइनल मैच से पहले सेमीफाइनल में भाजपा कहीं नहीं नजर आती और लोकतंत्र में 'मैन ऑफ द मैच' हमेशा जनता होती है।
 
 
उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट कर कहा कि लोगों ने भाजपा के खिलाफ मत डाले। यह जनादेश है और इस देश के लोगों की जीत है। यह लोकतंत्र की जीत और अन्याय, अत्याचार, संस्थानों की बर्बादी, एजेंसियों के दुरुपयोग, गरीब लोगों, किसानों, युवाओं, दलितों, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अल्पसंख्यकों एवं सामान्य वर्ग के लिए कोई काम नहीं करने के खिलाफ हासिल जीत है।
 
फिलहाल दिल्ली में मौजूद और विपक्षी नेताओं के साथ बैठक कर रहीं तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता ने यह भी कहा कि ये रुझान 2019 के आम चुनावों के परिणाम की ओर इशारा करते हैं। ममता ने ट्वीट किया कि सेमीफाइनल से साबित होता है कि सभी राज्यों में भाजपा कहीं भी नहीं है। यह 2019 में होने जा रहे फाइनल मैच का असली लोकतांत्रिक संकेत है। लोकतंत्र में अंतत: जनता ही हमेशा ‘मैन ऑफ द मैच’ होती है। (भाषा)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख