गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Mamata Banerjee Says Amit Shah Behind Attacks On Nephew, Party Workers in Tripura
Written By
Last Updated : सोमवार, 9 अगस्त 2021 (17:01 IST)

त्रिपुरा में अमित शाह ने करवाया भतीजे अभिषेक पर हमला, ममता ने लगाया आरोप

त्रिपुरा में अमित शाह ने करवाया भतीजे अभिषेक पर हमला, ममता ने लगाया आरोप - Mamata Banerjee Says Amit Shah Behind Attacks On Nephew, Party Workers in Tripura
कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने सोमवार को आरोप लगाया कि उनके भतीजे एवं तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) के महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) तथा पार्टी कार्यकर्ताओं पर त्रिपुरा में हाल में किए गए हमलों के लिए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जिम्मेदार हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह ऐसी हरकतों के आगे घुटने नहीं टेकेंगी।
अभिषेक बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस के छात्र कार्यकर्ताओं पर भाजपा शासित त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर हुए हमले के कुछ दिन बाद ममता ने यह बयान दिया है। त्रिपुरा में 2023 में आसन्न विधानसभा चुनाव से पहले, पार्टी राज्य में अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश में लगी हैं।
 
सरकारी अस्पताल एसएसकेएम में घायल तृणमूल कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद उन्होंने कहा कि त्रिपुरा, असम, उत्तरप्रदेश और जहां भी भाजपा सत्ता में है, वहां वह अराजक सरकार चला रही है। हम अभिषेक और हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की निंदा करते हैं।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री की मदद के बिना ऐसे हमलों को अंजाम नहीं दिया जा सकता। इन हमलों के पीछे उन्हीं का हाथ है, जिन्हें त्रिपुरा पुलिस की मौजूदगी में अंजाम दिया गया और वह मूकदर्शक बनी बनी हुई थी। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री में ऐसे हमलों के निर्देश देने की हिम्मत नहीं है।
ये भी पढ़ें
PM मोदी का ऐलान, खाद्य तेल के मामले में देश को बनाएंगे आत्मनिर्भर, 11 हजार करोड़ का होगा निवेश