Hanuman Chalisa
✕

ममता बनर्जी बोलीं- बंगाल में बाढ़ की स्थिति खतरनाक, केंद्र सरकार नहीं कर रही मदद

Updated: रविवार, 29 सितम्बर 2024 (20:34 IST)
Bengal Weather Update : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को उत्तरी जिलों में बाढ़ की स्थिति को खतरनाक बताया और दावा किया कि राज्य को इस प्राकृतिक आपदा से निपटने के लिए केंद्र सरकार से सहायता नहीं मिल रही है। बंगाल के उत्तरी हिस्से में बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण करने के लिए वहां जाते समय बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार युद्ध स्तर पर बाढ़ से निपट रही है।
 
मुख्यमंत्री ने सिलीगुड़ी जाते समय कहा, उत्तर बंगाल बाढ़ की चपेट में है। कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार जैसे जिले प्रभावित हुए हैं। कोसी नदी के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के कारण, बिहार के कई स्थान और बंगाल के मालदा और दक्षिण दिनाजपुर जिले निकट भविष्य में प्रभावित होंगे।
ALSO READ: ममता बनर्जी ने PM मोदी को फिर लिखा पत्र, डीवीसी की शिकायत करते हुए लगाया बड़ा आरोप
केंद्र सरकार पर राज्य को आपदाओं से लड़ने में मदद करने के लिए अपनी भूमिका नहीं निभाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, हमारे बार-बार याद दिलाने के बावजूद केंद्र ने फरक्का बैराज का रखरखाव कार्य नहीं किया और इसकी जलधारण क्षमता काफी हद तक कम हो गई है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नेता पश्चिम बंगाल का दौरा केवल चुनावों के दौरान करते हैं, लेकिन जब सबसे ज्यादा जरूरत होती है, तब राज्य को भूल जाते हैं। बनर्जी ने दावा किया, केवल बंगाल को बाढ़ अनुदान से वंचित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपनी ओर से स्थिति से युद्ध स्तर पर निपट रही है और नदियों के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
ALSO READ: Bengal Flood : ममता बनर्जी ने बाढ़ को बताया साजिश, PM मोदी को लिखा पत्र, दी यह चेतावनी
बनर्जी ने यह भी कहा कि मुख्य सचिव को उत्तर बंगाल भेजा गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शाम पांच बजे सिलीगुड़ी के उत्तरकन्या में वह एक प्रशासनिक बैठक करेंगी। एक सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि दार्जिलिंग के कुछ हिस्से भूस्खलन से प्रभावित हैं और राज्य प्रशासन सेना की मदद से सड़क संपर्क बहाल करने के लिए काम कर रहा है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख