Hanuman Chalisa
✕

मशहूर मॉडल और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा का युवाओं के लिए 'फिटनेस मंत्र'

Updated: सोमवार, 11 फ़रवरी 2019 (00:48 IST)
नई दिल्ली। अपनी बेहतरीन फिटनेस और डांस को लेकर लोगों के बीच अपनी विशेष पहचान बनाने वालीं मशहूर मॉडल एवं अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा योग अभ्यास को अपनी फिटनेस का अहम हिस्सा मानती हैं और योग का संदेश वे देश के हर घर तक पहुंचाना चाहती हैं।
 
खेल से जुड़े सामानों की निर्माता कंपनी रीबॉक की ओर से लोगों में फिटनेस को लेकर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से रविवार को राजधानी के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 'रीबॉक अनरेस्ट' नाम से आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मलाइका ने बातचीत में कहा कि मैं योग और फिटनेस को लोगों की जीवनशैली का एक अहम हिस्सा बनाने को लेकर काफी काम कर रही हूं और मेरा सपना है कि देश में अधिक से अधिक योग स्टूडियो खोल सकूं ताकि लोग इसका लाभ उठा सकें।
 
युवा पीढ़ी को फिटेनस संबंधी सलाह दिए जाने के प्रश्न पर मलाइका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि जैसा कि हमारे प्रधानमंत्री कहते हैं कि देश के लोग स्वस्थ रहेंगे तो देश का भविष्य उज्ज्वल होगा, जो कि एक बहुत अच्छा विचार है इसलिए युवा पीढ़ी के लोग यदि फिटनेस को लेकर ज्यादा ध्यान रखें तो बेहतर होगा। रीबॉक की फैशनेबली फिट एम्बेसेडर मलाइका ने युवाओं को फास्ट फूड कम कर पौष्टिक भोजन खाने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की भी सलाह दी।
मलाइका ने मास्टर ट्रेनर्स की अपनी टीम के साथ 30 मिनट के योग सत्र में भी हिस्सा लिया। बेहतर फिटनेस के लिए युवा पीढ़ी को खान-पान संबंधी सलाह देने के सवाल पर मलाइका ने कहा कि फिट रहने के लिए हमें अपने खान-पान में संतुलन बनाकर रखना चाहिए। हमें फास्ट फूड खाते समय यह ध्यान रखना चाहिए कि वो स्वच्छ और बेहतर ढंग से बना हो।
 
बॉलीवुड अभिनेत्री ने कहा कि फिटनेस सभी के लिए बहुत जरूरी है और अपनी फिटनेस को लेकर हम जितनी जल्दी जागरूक हों, उतना बेहतर होगा। हम सभी अपनी जिंदगी में हर काम के लिए समय देते हैं उसी तरह अपनी फिटनेस के लिए भी कम से कम 30 मिनट का समय प्रतिदिन देना चाहिए। फिटनेस आइकन मलाइका ने कहा कि मैं अपनी फिटनेस को खुद हर दिन 1 घंटा देती हूं।
 
फिटनेस के लिए अपने पसंदीदा खेल के बारे में पूछे जाने पर मलाइका ने कहा कि तैराकी मुझे बहुत पसंद है। जब मैं स्कूल में थी तो मैं एथलेटिक्स में हिस्सा लिया करती थी और मैं अभी भी दौड़ती हूं।

पसंदीदा एथलीट के सवाल पर मलाइका ने कहा कि जब मैं छोटी थी तो मुझे पीटी उषा बहुत पसंद थीं और मैं जब उनसे मिली तो बहुत खुश हुई थी। मेरे लिए पीटी उषा भारत में सबसे तेज दौड़ने वाली एथलीट थीं। अंतरराष्ट्रीय एथलीटों में अमेरिका के कार्ल लुईस मेरे पसंदीदा एथलीट हैं।

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला ने रचा नया कीर्तिमान, 74 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अगला लेख