• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Major fire in 3 bogies of Darbhanga Express
Written By
Last Modified: बुधवार, 15 नवंबर 2023 (18:45 IST)

दरभंगा एक्सप्रेस की 3 बोगियों में भीषण आग, यात्री सुरक्षित

Fire in Darbhanga Express
Fire in Darbhanga Express: उत्तर प्रदेश के इटावा के पास बुधवार को दरभंगा एक्सप्रेस की 3 बोगियों में आग लग गई। ट्रेन नई दिल्ली से दरभंगा जा रही थी। छठ के कारण बिहार के लोग बड़ी संख्या में अपने-अपने घरों की ओर लौट रहे हैं। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। 
 
मीडिया रिपोर्ट्‍स के मुताबिक ट्रेन की बोगियों में बहुत लपटें उठती दिखाई दे रही हैं। नई दिल्ली दरभंगा एक्सप्रेस का नंबर 02570 है। इस हादसे में कितने लोग हताहत हुए हैं, इसके बारे में रेलवे की ओर से फिलहाल कुछ भी जानकारी सामने नहीं आई है। बताया जा रहा है कि आग रिजर्वेशन कोच में लगी है।
 
हालांकि दमकल विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। आग में यात्रियों का सामान जल गया है। उल्लेखनीय है कि छठ पर्व पर घर जाने के चलते बिहार जाने वाली ट्रेनों में काफी भीड़ चल रही है। 
 
  
ये भी पढ़ें
हरियाणा में पिता ने 4 बच्चों को दिया जहर, 3 की मौत