dharma sangrah
✕

औरंगजेब आतंकवादी था, अच्छा हुआ सड़क का नाम बदल गया...

Updated: शनिवार, 10 फ़रवरी 2018 (13:03 IST)
नई दिल्ली। भाजपा सांसद महेश गिरि ने मुगल बादशाह औरंगजेब को आतंकवादी बताते हुए उसके बड़े भाई दाराशिकोह को एक विद्वान बताया जिसने समन्वित मूल्यों का समर्थन किया था। पूर्वी दिल्ली के सांसद ने दारा की जिंदगी के बारे में जागरूकता फैलाने की भी पैरवी की।
 
गिरि यहां आईजीएनसीए में 'औरंगजेब और दाराशिकोह : ए टेल ऑफ टू ब्रदर्स' पर सम्मेलन तथा 'दाराशिकोह, द फोरगॉटन प्रिंस ऑफ इस्लाम' नामक प्रदर्शनी के उद्घाटन समारोह के इतर संवाददाताओं से बात कर रहे थे।
 
उन्होंने कहा कि आजकल की भाषा में औरंगजेब आतंकवादी था। उसे जो सजा मिलनी चाहिए थी वो नहीं मिली, लेकिन कम से कम उसके नाम पर रखी गई सड़क का नाम तो बदला गया है। लुटियन दिल्ली में औरंगजेब के नाम पर एक सड़क का नाम था जिसे  2015 में बदलकर डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर रखा गया था। गिरि ने ही पूर्व राष्ट्रपति के नाम पर सड़क का नाम रखने के लिए केंद्र को प्रस्ताव भेजा था।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गिरि ने कहा कि मैं जब भी क्रूर शासक के नाम वाले इस साइन बोर्ड देखता था तो मुझे तकलीफ होती थी। मुझे लगता था कि यह भारत के विचार  के खिलाफ है और देश के हित में नहीं है इसलिए मैं इसके (नाम बदलने के) पीछे लगा।  मुझे बाधाओं का सामना करना पड़ा और लोगों से धमकियां मिलीं, लेकिन फिर भी मैं आगे  बढ़ा।
 
लोकसभा सांसद ने मुगल बादशाह के भाई दाराशिकोह की विशेषताओं को सराहा और कहा कि औरंगजेब की कहानी बताते हुए दाराशिकोह के दौर और मूल्यों को पढ़ाना चाहिए। दारा मुगल बादशाह शाहजहां के बड़े बेटे थे और उनके उत्तराधिकारी थे जिनका 1659 में कत्ल करा दिया गया था। (भाषा)
Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

दिल्ली-महाराष्ट्र समेत 6 राज्यों में बदली SIR की तारीख, देखें नई डेडलाइन

Top News 30 October: 6 राज्यों में SIR की तारीख बढ़ी, सुपर अल नीनो से महंगाई का खतरा और पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन

सुपर अल नीनो से कैसे बढ़ सकती है महंगाई? भारत की GDP ग्रोथ पर क्या होगा असर? IMF ने क्या दी चेतावनी

अगला लेख