shradh paksha
✕

अबकी बार मात्र 80 घंटे सीएम रहे देवेंद्र फडणवीस, बनाया नया रिकार्ड

Updated: मंगलवार, 26 नवंबर 2019 (22:08 IST)
मुंबई। भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री के रूप में अपना कार्यकाल पूरा करने वाले दूसरे मुख्यमंत्री का रिकॉर्ड बनाने के बाद अब राज्य में एक कार्यकाल के दौरान सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड भी बनाया है। वह मुख्यमंत्री के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान मात्र 80 घंटे तक पद पर रहे।
 
फडणवीस ने तीन दिन पहले नाटकीय रूप से मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद मंगलवार शाम को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्हें उम्मीद थी कि राकांपा नेता अजित पवार के समर्थन से वह बहुमत साबित कर देंगे, हालांकि पवार के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद साफ हो गया कि फडणवीस सरकार के पास बहुमत नहीं है।
 
यह दिग्गज भाजपा नेता पहले कार्यकाल में मुख्यमंत्री के रूप में 5 साल सफलतापूर्वक भाजपा शिवसेना गठबंधन की सरकार चला चुका था। चुनाव के बाद भाजपा और शिवसेना में सीएम पद को लेकर तकरार हो गई और दोनों दल अलग हो गए। फडणवीस ने एनसीपी नेता के साथ मिलकर सरकार बनाई और फ्लोर टेस्ट से पहले ही इस्तीफा भी दे दिया।
 
इससे पहले सबसे कम समय के लिए मुख्यमंत्री रहने का रिकार्ड पीके सावंत के पास था। वह 25 नवंबर से चार दिसंबर 1963 के बीच महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रहे। उन्हें एम कन्नमवार की मृत्यु के बाद कार्यवाहक मुख्यमंत्री बनाया गया था।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख