dharma sangrah
✕

महाराष्ट्र में 23 महिला उम्मीदवार विजयी, हरियाणा में महिला विधायकों की संख्या घटी

Updated: शुक्रवार, 25 अक्टूबर 2019 (08:24 IST)
मुंबई/चंडीगढ़। महाराष्ट्र की 288 सदस्यीय नवनिर्वाचित विधानसभा में इस बार 23 महिलाएं होंगी जिनमें 11 मौजूदा महिला विधायक शामिल हैं। महाराष्ट्र में 2014 के मुकाबले इस बार महिला विधायकों की संख्या बढ़ी है तब विधानसभा चुनाव में 16 महिलाएं निर्वाचित हुई थीं। हरियाणा में पिछले विधानसभा चुनाव में विजयी हुई 13 महिलाओं के मुकाबले इस बार 8 महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।
ALSO READ: महाराष्ट्र, हरियाणा की जनता ने BJP और उसके मुख्यमंत्रियों पर जताया भरोसा : मोदी
 
महाराष्ट्र में जिन मौजूदा विधायकों ने इस बार भी जीत दर्ज की, उनमें मंदा म्हात्रे (बेलापुर), मनीषा चौधरी (दहिसर), विद्या ठाकुर (गोरेगांव), देवयानी फरांदे (नासिक मध्य), सीमा हिरे (नासिक पश्चिम), माधुरी मिसाल (पार्वती), मोनिका रजाले (शिवगांव) और भारती लवहेकर (वर्सोवा) शामिल हैं। सभी 8 उम्मीदवार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीती हैं।
 
कांग्रेस विधायक प्रणति शिंदे (मध्य सोलापुर शहर), यशोमति ठाकुर (तेवसा) और वर्षा गायकवाड़ (धारावी-मुंबई) इस बार भी जीत हासिल करने में कामयाब रहीं। एनसीपी विधायक सुमन पाटिल भी अपनी सीट बचाने में सफल रहीं।
ALSO READ: महाराष्ट्र में BJP-शिवसेना को बहुमत, हरियाणा में निर्दलीय लगाएंगे बेड़ा पार?
नए विधायकों में राकांपा की सरोज अहीर (देवालाली), शिवसेना की यामिनी जाधव (भायखला), श्वेता महाले (चिकली), मेघना बोरडिकर (जिंतूर), नमिता मुंदादा (काइज), मुक्ता तिलक (कस्बा पेट) और कांग्रेस की प्रतिभा धानोकर (वरोरा) और सुलभा खोडके (अमरावती) शामिल हैं।
 
2 निर्दलीय उम्मीदवारों गीता जैन (मीरा भायंदर) और मंजुला गावित (सकरी) को भी जीत मिली। हालांकि राज्य की मंत्री और भाजपा की कद्दावर महिला नेता पंकजा मुंडे को पारली सीट से हार का सामना करना पड़ा। महाराष्ट्र विधानसभा में इस बार 3,237 उम्मीदवार मैदान में उतरे जिनमें 235 महिलाएं थीं, वहीं हरियाणा में इस बार 8 महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।
 
बाढ़डा सीट से जननायक जनता पार्टी (जजपा) की उम्मीदवार नैना चौटाला ने कांग्रेस उम्मीदवार रणबीर सिंह महेन्द्र को 13,000 वोटों के अंतर से हराया। जजपा नेता दुष्यंत चौटाला की मां नैना डबवाली से विधायक रह चुकी हैं।
ALSO READ: महाराष्ट्र में फिर भाजपा-शिवसेना की सरकार
बड़खल सीट से भाजपा की सीमा त्रिखा ने कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह को 2,500 मतों के अंतर से हराकर जीत हासिल की। बीजेपी की निर्मल रानी ने कांग्रेस के कद्दावर नेता और हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा को गनौर सीट से 10,000 से अधिक मतों से हराया।
 
कांग्रेस उम्मीदवार और पूर्व मंत्री गीता भुक्कल ने झज्जर (सुरक्षित) सीट पर भाजपा के राकेश कुमार को 14,999 वोटों से हराया। कांग्रेस उम्मीदवार शकुंतला खटक ने कलानौर (सुरक्षित) सीट से भाजपा के राम अवतार को 10,000 से अधिक मतों से हराया, वहीं भाजपा के कमलेश ढांडा ने कलायत सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार जय प्रकाश को 8,000 मतों से हराया।
 
कांग्रेस प्रत्याशी शैली ने नारायणगढ़ सीट से भाजपा के सुरेंद्र सिंह को 20,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया और कांग्रेस प्रत्याशी रेनू बाला ने भाजपा के बलवंत सिंह को साढौरा सीट से 17,020 सीटों से हराया। गौरतलब है कि 2014 के विधानसभा चुनाव में हरियाणा में 13 महिला उम्मीदवारों को जीत मिली थी।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

दिवंगत जवान की बेटी की शादी में पहुंचा 16 जाट रेजिमेंट, न‍िभाया पिता का फर्ज, भावुक हुआ माहौल

पंजाब की सियासत में बड़ा उलटफेर, 6 साल बाद फिर साथ आए BJP और अकाली दल, अमित शाह ने बताया किसका होगा मुख्यमंत्री

Punjab Elections 2027: पंजाब की सियासत गरमाई, शिअद-भाजपा गठबंधन को लेकर केजरीवाल का तीखा हमला

Nepal PM India Visit: 'ग्रेटर नेपाल' का नक्शा दिखाने वाले बालेन शाह अब दिल्ली के साथ! जानिए कैसे और क्यों बदला काठमांडू का रुख?

UP Assembly Election 2027: कांग्रेस की भारी-भरकम मांग के बीच सपा ने थमाई सिर्फ 26 सीटों की लिस्ट, क्या टूट जाएगा गठबंधन?

अगला लेख