बुधवार, 25 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Maharashtra : after president rule BJP says we will make government
Written By
Last Modified: मंगलवार, 12 नवंबर 2019 (20:40 IST)

राष्ट्रपति शासन ने जगाई उम्मीदें, क्या महाराष्‍ट्र में बनेगी भाजपा सरकार

राष्ट्रपति शासन ने जगाई उम्मीदें, क्या महाराष्‍ट्र में बनेगी भाजपा सरकार - Maharashtra : after president rule BJP says we will make government
मुंबई। भाजपा सांसद नारायण राणे ने महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगने के बाद मंगलवार को दावा किया कि राज्य में भाजपा सरकार बना लेगी। राणे के बयान के बाद महाराष्‍ट्र भाजपा ने भी सरकार बनाने की उम्मीद जाहिर की। 
 
राणे ने कहा कि भाजपा 145 विधायकों का समर्थन जुटा लेगी। उन्होंने कहा कि सरकार बनाने के लिए जो करना होगा करेंगे। उन्होंने कहा था कि जिसे जिसके साथ जाना हो जाए। उन्होंने कहा कि शिवसेना ने हमें साम, दाम, दंड, भेद सिखाया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस-NCP मिलकर शिवसेना को उल्लू बना रही है। हालांकि उन्होंने शिवसेना से गठबंधन संबंधी बयान पर चुप्पी साध ली थी। 
 
इस बीच देवेंद्र फडणवीस ने भी एक बयान देते हुए कहा कि महाराष्‍ट्र में स्थिर सरकार मिलने की पूरी उम्मीद है।

इससे पहले शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भी कहा था कि सरकार बनाने के लिए हमें अब 6 माह का समय मिल गया है। कांग्रेस और NCP से बातचीत जारी है और हम सरकार बना लेंगे।