रविवार, 20 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Mahapanchayat of farmers organizations at Jantar Mantar today
Written By
Last Updated : सोमवार, 22 अगस्त 2022 (08:49 IST)

जंतर-मंतर पर आज किसान संगठनों की महापंचायत, हाई अलर्ट पर दिल्ली

जंतर-मंतर पर आज किसान संगठनों की महापंचायत, हाई अलर्ट पर दिल्ली - Mahapanchayat of farmers organizations at Jantar Mantar today
नई दिल्ली, दिल्ली में एक बार फिर से आंदोलन की आहट सुनाई दे रही है। सोमवार को किसान समूहों ने जंतर-मंतर पर महापंचायत बुलाई है। दिल्ली पुलिस ने विभिन्न किसान समूहों द्वारा राजधानी के जंतर-मंतर पर सोमवार को बुलाई गई महापंचायत से पहले किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। एक तरह से राजधानी को अलर्ट पर रखा गया है।

दिल्ली पुलिस ने कहा कि किसानों के इकट्ठा होने से यातायात की समस्या हो सकती है। किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में बड़ी संख्या में जवानों को तैनात किया है और बैरिकेडिंग की गई है।

दिल्ली के विशेष पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था दीपेंद्र पाठक ने कहा कि उन्होंने किसानों से वापस जाने का अनुरोध किया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उन्हें पता चला है कि संयुक्त किसान मोर्चा और विभिन्न किसान समूहों ने जंतर-मंतर पर एक महापंचायत आयोजित करने की योजना बनाई है। स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए, हमने अप्रिय घटनाओं से बचने के लिए बैरिकेड्स लगा दिए हैं। रेलवे ट्रैक के साथ-साथ सीमावर्ती इलाकों और चौराहों पर बड़ी संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।

दिल्ली मेट्रो को भी हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहां भी पुलिस तैनात रहेगी. जानकारी के अनुसार किसान नेता राकेश टिकैत को पुलिस कर्मियों ने रविवार को गाजीपुर बॉर्डर पर उस समय रोक लिया जब वह जंतर-मंतर जा रहे थे और वापस जाने को कहा। जब वह नहीं माने तो उन्हें हिरासत में लिया गया और मधु विहार थाने ले जाया गया. पुलिस ने किसानों के दिल्ली आने की संभावना को देखते हुए बॉर्डर के पास बेरिकेड और कंक्रीट के ढांचे रखवाए हैं।
ये भी पढ़ें
UP में छात्रा से छेड़छाड़ के आरोप में प्रधानाध्यापक गिरफ्तार