Hanuman Chalisa
✕

कांग्रेस में खुशी की लहर, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, जमकर थिरके, बांटी मिठाई

Updated: मंगलवार, 11 दिसंबर 2018 (16:14 IST)
नई दिल्ली। पिछले लोकसभा चुनाव के बाद से एक के बाद एक मिल रही हार से निराश कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए मंगलवार का दिन खुशखबरी वाला रहा, जब पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में अच्छा प्रदर्शन किया। चुनाव परिणाम से उत्‍साहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय के बाहर ढोल बजाए और जमकर थिरके। कई कार्यकर्ताओं ने मिठाई भी बांटी।


कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सोनिया गांधी जिंदाबाद, राहुल गांधी जिंदाबाद और देश का नेता कैसा हो-राहुल गांधी जैसा हो के नारे लगाए। कांग्रेस के अच्छे प्रदर्शन से उत्साहित एक कार्यकर्ता ने कहा, यह कांग्रेस और देश के अच्छे दिनों की आहट है। आप देखेंगे कि आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की वापसी होगी।

पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा, कांग्रेस कार्यालय में 2014 के बाद इस तरह की खुशी दिख रही है। पार्टी के इस शानदार प्रदर्शन से पार्टी कार्यकर्ताओं में नया उत्साह आया है।

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

छात्रों ने सराहा सरकार का प्रयास, CM योगी के पहुंचते ही भारत माता के जयकारों से गूंजा कार्यक्रम स्थल

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

UP में दुग्ध कारोबार में महिलाओं की धाक : 76 हजार से अधिक लखपति दीदी, रोज 13 लाख लीटर संग्रह

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

UP में डिजिटल सशक्तीकरण से बदल रही युवाओं की तकदीर, 3 करोड़ लोगों तक पहुंचा योजना का प्रभाव

अगला लेख