गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Anil Baijal
Written By
Last Updated : शनिवार, 24 जुलाई 2021 (11:28 IST)

दिल्ली के उपराज्यपाल ने पुलिस कमिश्नर को बनाया और पावरफुल, NSA का दिया अधिकार

दिल्ली के उपराज्यपाल ने पुलिस कमिश्नर को बनाया और पावरफुल, NSA का दिया अधिकार | Anil Baijal
मुख्य बिंदु
  • दिल्ली के उपराज्यपाल ने पुलिस कमिश्नर को बनाया और पावरफुल
  • पुलिस कमिश्नर को  NSA का दिया अधिकार
  • जंतर-मंतर पर किसान संसद जारी
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस कमिश्नर को दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने एक नोटिफिकेशन जारी कर 18 अक्टूबर तक राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत किसी को भी हिरासत में लेने का अधिकार दिया है। यह आदेश 15 अगस्त से पहले और ऐसे समय में जारी हुआ है जबकि केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों की सेंट्रल दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसान संसद जारी है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि यह नियमित आदेश है और सामान्य तौर पर इसे जारी किया जाता है।
 
पुलिस के अनुसार एनएसए के तहत अधिकारी किसी व्यक्ति को महीनों तक एहतियातन हिरासत में रख सकते हैं अगर उन्हें लगता है कि वह व्यक्ति देश की सुरक्षा तथा कानून-व्यवस्था के लिए खतरा है। नोटिफिकेशन के अनुसार राष्ट्रीय सुरक्षा कानून, 1980 की धारा 2 के तहत प्राप्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए दिल्ली के उपराज्यपाल ने निर्देश दिया है कि 19 जुलाई से 18 अक्टूबर के दौरान दिल्ली पुलिस कमिश्नर हिरासत में लेने की शक्ति का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें
पन्ना में बिजली गिरने से 5 की मौत, 18 घायल