Hanuman Chalisa
✕

करुणानिधि अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

Updated: रविवार, 29 जुलाई 2018 (00:01 IST)
चेन्नई। मूत्र नली में संक्रमण के बाद बुखार से पीड़ित द्रमुक अध्यक्ष एम. करुणानिधि को रक्तचाप में कमी के बाद शनिवार सुबह निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर है। 94 वर्षीय नेता को देर रात 1.30 बजे कावेरी अस्पताल के सघन चिकित्सा कक्ष में भर्ती किया गया।
 
 
शनिवार रात 8 बजे जारी किए गए मेडिकल बुलेटिन के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री करुणानिधि की हालत स्थिर है और उन्हें चिकित्सीय मदद दी जा रही है। डॉक्टर उनकी हालत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और आईसीयू में विशेष डॉक्टरों का एक पैनल उनका इलाज कर रहा है। इससे पहले अस्पताल ने कहा था कि रक्तचाप गिरने के बाद द्रमुक नेता को वहां भर्ती किया गया। देर रात 2.30 बजे जारी किए गए बुलेटिन के अनुसार चिकित्सीय मदद से उनका रक्तचाप स्थिर हो गया और विशेषज्ञों का एक पैनल उन पर नजर बनाए हुए है और उनका इलाज कर रहा है।
 
करुणानिधि के परिवार के लोगों ने अस्पताल के अधिकारियों के साथ इलाज के तौर-तरीकों के बारे में बात की। द्रमुक के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन तथा उनके बड़े भाई एमके अलागिरि सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंचे। दुरईमुरुगन, राज्यसभा सदस्य कनिमोझी और पूर्व केंद्रीय मंत्री ए. राजा भी अस्पताल पहुंचे। करुणानिधि को अस्पताल ले जाने से पहले द्रमुक नेता गोपालपुरम क्षेत्र स्थित उनके आवास पर गए।
 
करुणानिधि के बड़े बेटे और द्रमुक के पूर्व नेता एमके अलागिरि भी उन्हें देखने आवास पर पहुंचे। इसके बाद वे अस्पताल भी गए। अलागिरि को द्रमुक प्रमुख ने जनवरी 2014 में अपने छोटे भाई स्टालिन से लंबे संघर्ष के बाद पार्टी से निकाल दिया गया था। करुणानिधि के अस्पताल में भर्ती होने की खबर सुनकर पार्टी कार्यकर्ता अस्पताल के पास एकत्र हो गए। उनमें से कुछ के हाथों में करुणानिधि की तस्वीरें थीं।
 
द्रमुक अध्यक्ष के अस्पताल में भर्ती होने से घंटों पहले उनके बेटे स्टालिन ने बताया कि तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री की सेहत में सुधार हो रहा है। बुधवार को उन्होंने कहा था कि उनके पिता के स्वास्थ्य के बारे में चिंता करने की कोई बात नहीं है। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री के घर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, क्योंकि द्रमुक कार्यकर्ता यहां बड़ी संख्या में आ रहे हैं।
 
राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने अस्पताल जाकर पूर्व मुख्यमंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इसी बीच राज्य के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी ने सेलम में संवाददाताओं से कहा कि अगर तमिलनाडु सरकार से संपर्क किया जाता है तो वे बीमार चल रहे करुणानिधि को हरसंभव चिकित्सीय सहायता मुहैया कराने के लिए तैयार हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि मैं करुणानिधि के तेजी से स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद और मुकुल वासनिक ने करुणानिधि के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य का हालचाल लिया। आजाद ने संवाददाताओं को बताया कि करुणानिधिजी का स्वास्थ्य स्थिर है, सुधार हो रहा है। हम सभी उनके तेजी से स्वस्थ होने की कामना करते हैं। उन्होंने बताया कि वे कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर नेता के स्वास्थ्य की जानकारी लेने आए हैं। राज्य कांग्रेस के नेता ईवीकेएस इलानगोवन सहित अन्य नेता अस्पताल में मौजूद थे। इसी बीच ट्विटर पर हैशटैग #करुणानिधिहेल्थ ट्रेंड कर रहा है। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

अगला लेख