ramcharitmanas

अनोखी रात, जब चांद बदल लेगा अपनी सूरत

Updated: सोमवार, 29 जनवरी 2018 (22:13 IST)
हैदराबाद। बीएम बिड़ला विज्ञान केन्द्र के निदेशक बीजी सिद्धार्थ ने सोमवार को यहां कहा कि बुधवार को पड़ने वाला पूर्ण चंद्रग्रहण भारत में दिखाई देगा, जिसमें चंद्रमा लाल भूरा रंग लेगा जिसे 'ब्लड मून' भी कहा जाता है।


केन्द्र की एक विज्ञप्ति के अनुसार, इस घटना को ब्लू मून और सुपर मून का भी नाम दिया गया है। इस अद्भुत घटना को विस्तृत रूप से बताते हुए सिद्धार्थ ने कहा कि चंद्रग्रहण के दौरान पृथ्वी, सूर्य और चन्द्रमा के बीच में आ जाती है और पृथ्वी की छाया चांद पर पड़ती है।

सिद्धार्थ ने कहा, यदि तीनों लगभग एक ही रेखा पर आते हैं तो पूर्ण चंद्रग्रहण है। यहां तक कि पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान सूर्य की कुछ किरणें पृथ्वी के वायुमंडल के माध्यम से अपवर्तित होती है और चन्द्रमा हल्की भूरी लाल चमक ले लेता है और यही 31 जनवरी को घटित होगा। कुछ लोग इसे 'ब्लड मून' भी कहते हैं।

केन्द्र की विज्ञप्ति में कहा गया है कि पूर्ण चंद्रग्रहण को भारत के हरेक हिस्से में देखा जा सकता है। चंद्रग्रहण शाम पांच बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा और मुख्य चन्द्रग्रहण सूर्यास्त के बाद लगभग छह बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा।

विज्ञप्ति में बताया गया है कि एक घंटे के बाद लगभग शाम सात बजकर 25 मिनट पर ग्रहण फीका पड़ने लगेगा और ग्रहण का मुख्य भाग समाप्त हो जाएगा। (भाषा)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

यूपी की आबादी चुनौती नहीं, बड़ी संभावना : CM योगी

नेपाल-तिब्बत सीमा पर मंडराया बड़ा खतरा, 72 घंटे में टूट सकती है बैरियर लेक, फिर आ सकती है प्रलयंकारी बाढ़

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर निशाना, सुभाष चंद्रा के NCLT मामले पर उठाए सवाल, बोले- देश में 2 सिस्टम

Nepal Flash Flood : नेपाल बाढ़ में मची तबाही की पूरी कहानी, तस्वीरों में देखें सैलाब का खौफनाक मंजर

अगला लेख