ramcharitmanas

3 घंटे का आंशिक चंद्रग्रहण आज रात, कब देख सकते हैं आप भारत में यह खगोलीय घटना

Updated: मंगलवार, 16 जुलाई 2019 (00:50 IST)
कोलकाता। देशवासी बुधवार तड़के 3 घंटे तक लगने वाले आंशिक चंद्रग्रहण का गवाह बन पाएंगे, जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाएगी।
 
शहर के एमपी बिड़ला तारामंडल के शोध एवं अकादमिक निदेशक देबीप्रसाद दुआरी ने बताया कि यह ग्रहण मंगलवार देर रात 1 बजकर 31 बजे शुरू होगा। यह आंशिक ग्रहण सबसे स्पष्ट रूप से सुबह 3 बजे नजर आएगा, जब चंद्रमा का ज्यादातर हिस्सा ढंक जाएगा।
 
उन्होंने कहा कि आकाशीय गतिविधियों के दिलचस्पी रखने वालों को इस मौके को नहीं गंवाना चाहिए, क्योंकि 2021 तक फिर ऐसा स्पष्ट रूप से दिखने वाला कोई चंद्रग्रहण नहीं लगेगा। दुआरी ने बताया कि दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, एशिया और ऑस्ट्रेलिया के सिवाय यह खगोलीय घटना देश के हर हिस्से से नजर आएगी।
 
दुआरी ने बताया कि चंद्रमा पर बुधवार सुबह 4.29 बजे तक आंशिक ग्रहण रहेगा। मंगलवार की रात चंद्रमा का केवल एक हिस्सा धरती की छाया से गुजरेगा। बुधवार सुबह 3.01 बजे चंद्रमा का 65 प्रतिशत व्यास धरती की छाया के तहत होगा।
 
उन्होंने बताया कि भारत में अगला चंद्रग्रहण 26 मई 2021 को लगेगा, जब यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख