sundarkand

महंगाई की मार, लगातार 5वें माह बढ़े रसोई गैस सिलेंडर के दाम

Updated: रविवार, 30 सितम्बर 2018 (22:45 IST)
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि के मद्देनजर देश की अग्रणी तेल विपणन कंपनी इंडियन ऑयल ने सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर में 2.89 रुपए और गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर में 59 रुपए बढ़ोतरी की है।
 
कंपनी के अनुसार नई दरें रविवार मध्य रात्रि से लागू हो जाएगी। यह लगातार पांचवां महीना है जब दोनों श्रेणी के गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं। दिल्ली में सब्सिडी वाला सिलेंडर अब 502.40 रुपए का मिलेगा।
 
पिछले पांच महीने में इसके दाम 11.19 रुपए बढ़ चुके हैं। सरकार उपभोक्ता को एक वित्तीय वर्ष में 12 सिलेंडर सब्सिडी दर पर उपलब्ध कराती है। इससे अधिक लेने पर बाजार कीमत चुकानी पड़ती है। गैर सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर अब 879 रुपए का मिलेगा। पांच माह में इसके दाम 228.50 रुपए बढ़ चुके हैं। (वार्ता) 

Show comments

बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, बोले- मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बेंगलुरू नहीं बन जाएगा

विदेश में पढ़ाई के खर्चे पर अभिजीत दीपके ने बताया सच, कहा अब लोन चुकाना है

दतिया उपचुनाव में भाजपा की हार का ठीकरा किसके सिर फूटेगा?

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

सभी देखें

ट्रम्प के 'शांति समझौते' के दावे पर ईरान का पलटवार, कहा- नहीं हो रही कोई बातचीत

ड्रैगन का 'परमाणु सीक्रेट' बेनकाब! सच निकला अमेरिका का दावा, भारत के लिए भी खतरे की घं

उत्तर-पूर्व भारत में बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली से राजस्थान तक जानें मौसम का हाल

लिव-इन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, शादी जैसा रिश्ता है तो महिला पार्टनर को पत्नी जैसा हक

अगला लेख