Daily Horoscope
✕

होली पर तोहफा, सरकार ने घटाए सिलेंडर के दाम

Updated: गुरुवार, 1 मार्च 2018 (12:32 IST)
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने देशवासियों को होली से ठीक एक दिन पहले रसोई गैस की कीमतों में कटौती कर खास तोहफा दिया है। सरकार ने बिना सब्सिडी वाले घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कटौती के साथ सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम भी घटा दिए हैं। सिलेंडर की नई कीमतें आज से लागू हो गई हैं।

बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलो के घरेलू सिलेंडर की कीमतों में 47 रुपए प्रति सिलेंडर तक की कटौती की गई है। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम अब 47 रुपए घटकर 689 रुपए हो गया है, इसके अलावा कोलकाता में 45.50 रुपए घटकर 711.50 रुपए, मुंबई में 47 रुपए घटकर 661 रुपए और चेन्नई में 46.50 रुपए घटकर 699.50 रुपए हो गया है।

सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमतों में भी 2.5 रुपए से ज्यादा की कटौती की गई है। दिल्ली में सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 493.09 रुपए होगी जबकि पहले इसके लिए 495.63 रुपए लगते थे। कोलकाता में दाम 2.53 रुपए घटकर 496.60 रुपए, मुंबई में 2.55 रुपए घटकर 490.80 रुपए और चेन्नई में 2.48 रुपए घटकर 481.21 रुपए हो गया है।

19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में भी 80 रुपए तक की कटौती की गई है। दिल्ली में इसका दाम 78.50 रुपए घटकर 1230 रुपए, कोलकाता में 77 रुपए घटकर 1270.50 रुपए, मुंबई में 79 रुपए घटकर 1181 रुपए और चेन्नई में 80 रुपए घटकर 1307 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है।

Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

दिवाली से पहले शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 8 माह बाद 81 हजार के पार; जानिए अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल

चमत्कार! अखिलेश पत्नी डिंपल संग करेंगे रामलला के दर्शन, हनुमानगढ़ी भी जाएंगे

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

दिवाली से पहले खत्म हुई सफाई कर्मचारियों की हड़ताल: सीएम मोहन यादव के आश्वासन के बाद काम पर लौटे कर्मचारी

उत्तराखण्ड को मिला 1,475 करोड़ का विकास पैकेज, अमित शाह ने 62 योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास

अगला लेख