dharma sangrah
✕

फेसबुक-ट्‍विटर के जरिए भी बुक होगा रसोई गैस सिलेंडर

Updated: बुधवार, 27 दिसंबर 2017 (18:32 IST)
नई दिल्ली। जिन उपभोक्ताओं को अपने गैस कनेक्शन की बुकिंग के लिए इंडेन कंपनी के चक्कर लगाने पड़ते थे या फोन पर बुकिंग न हो पाने की झुंझलाहट से गुजरना पड़ता था, उनके लिए खुशखबर है...इंडेन के उपभोक्ता अब फेसबुक-ट्‍विटर के जरिए भी खाली सिलेंडर को भरवाने के लिए अपनी बुकिंग करवा सकेंगे। इसके लिए उन्हें इंडेन के डीलर तक भटकना नहीं पड़ेगा।


इंडिया ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट करके इंडेन के उपभोक्ताओं को यह जानकारी दी है। चूंकि अब हर घर में किसी न किसी सदस्य का फेसबुक-ट्विटर अकाउंट जरूर होता है, लिहाजा उनके लिए अब सिलेंडर बुक करना बेहद आसान हो जाएगा और वे काफी कुछ हद तक होने वाली परेशानी से बच जाएंगे।

फेसबुक पर ऐसे करें बुकिंग : जो लोग इस नई सुविधा का लाभ उठाना चाहते हैं, उनके लिए यह काम बहुत आसान है। इंडेन के ग्राहकों को अपने स्मार्टफोन में फेसबुक के मोबाइल ऐप पर जाना होगा। इसके बाद इंडियन ऑयल के ऑफिशियल पेज पर जाएं और बुक नॉऊ के विकल्प पर क्लिक कर दें।

अगर यूजर पहले से फेसबुक पर लॉग्ड इन है तो वे कंटिन्यू एज..पर क्लिक करें। इससे फेसबुक क्रिडेंशियल्स पेज एक्सेस करने के लिए मंजूर कर दिए जाएंगे। अगले चरण में एलपीजी आईडी एंटर करें। आईडी एंटर करते ही बुक नॉऊ पर टैप कर दें। इससे बुकिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपको कंफर्मेशन मिल जाएगा। हैं ना बहुत आसान बुकिंग का ये तरीका।

ट्‍विटर पर ऐसे करें बुकिंग : फेसबुक के अलावा ट्‍विटर के जरिए भी इंडेन के उपभोक्ता अपनी बुकिंग कर सकेंगे। इस प्रक्रिया में सबसे पहले अपना टि्वटर हैंडल रजिस्टर कराएं। रजिस्टर कराने के लिए @indanerefill<SPACE>#register<SPACE><LPGID><SPACE><email id> ट्वीट करें। इसके बाद रिफिल करने की बुकिंग के लिए @indanerefill<SPACE>#refill ट्वीट कर दें।

इंडेन रिफिल बुकिंग थ्रू फेसबुक एंड ट्विटर के लॉन्च के दौरान कंपनी के मार्केटिंग डायरेक्टर ने तकनीक के उपयोग पर जोर दिया और कहा कि सोशल मीडिया के जरिए इंडियन ऑयल के उन ग्राहकों को सरल विकल्प उपलब्ध कराया जाना मुख्य उदेश्य है, जो इसकी सेवाओं का लाभ लेते हैं।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

मस्जिद में छुपा था लश्कर कमांडर लतीफ भट, वीडियो कॉल पर सरेंडर की अपील ठुकराई; मुठभेड़ में ढेर

खतरनाक हुआ चक्रवात 'अकवान', समुद्र में उठेंगी 2 मीटर ऊंची लहरें; 2 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर

अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा दावा, गंभीर आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है भारत

अगला लेख