Hanuman Chalisa
✕

पानी चोरी होने का डर, ड्रमों पर ताले लगाए, गर्मी ने और बढ़ाया जल संकट

Updated: मंगलवार, 4 जून 2019 (13:42 IST)
एक तरफ लोग झुलसाती गर्मी से त्राहि-त्राहि कर रहे हैं, वहीं भीषण जलसंकट से भी दो-चार हो रहे हैं। राजस्थान के कई इलाकों में जलसंकट के चलते लोग पानी को ताले में बंद करके रख रहे हैं। 
 
यह दृश्य राजस्थान के भीलवाड़ा जिले की हुर्डा पंचायत के परसरामपुरा गांव का है, जहां लोग पानी को ताले में रख रहे हैं। लोगों का कहना है कि पीने का पानी टैंकर से सप्लाय होता है और टैंकर 10 दिन में एक बार आता है।

गांव की ही लल्ली देवी ने एएनआई को बताया कि गांव पानी की भारी कमी है। यही कारण है कि हमें पानी को ताले में रखना पड़ता है। हम 10 दिनों तक इसी पानी का उपयोग करते हैं। हमारे लिए इसकी कीमत सोने और चांदी से भी ज्यादा है। 

एएनआई के इस ट्‍वीट  पर लोगों ने कमेंट भी काफी किए। रेड रेकहम नामक ट्‍विटर हैंडल से लिखा गया कि आखिर राज्य की कांग्रेस सरकार इस मामले में क्या कर रही है। उन्हें इस बात की चिंता तभी होती है जब वे विपक्ष में होते हैं। उनके पास अब इस बात का कोई जवाब नहीं है। 
 
सुनील येओले ने लिखा कि राहुल गांधी, सचिन पायलट और अशोक गहलोत इस मामले में क्या कर रहे हैं? बढ़ते जलसंकट पर कटाक्ष करते हुए एक व्यक्ति ने लिखा कि ये तो ट्रेलर है, देखना अभी कुछ सालों में बैंकों के लॉकर में पानी रखा जाएगा। 
 
लू लगने से बुजुर्ग की मौत : दूसरी ओर मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक बुजुर्ग की लू लगने से मौत हो गई। पिछोर अनुविभाग के खनियाधानां थाना अंतर्गत ग्राम भरतपुर के पास सिसई घाट नहर किनारे सोमवार को एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव बरामद हुआ। प्रारंभिक रूप से बुजुर्ग की मृत्यु लू लगने के कारण होना बताया गया है।
 
पुलिस सूत्रों ने मृतक का नाम नजदीकी गांव कमलपुरा निवासी कंपू सेन (60) बताया है। शिवपुरी जिले का तापमान सोमवार दोपहर को 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक था। रात आठ बजे तक भी जिले में लू का प्रभाव कायम था, जिसके चलते शिवपुरी स्वास्थ्य विभाग द्वारा अलर्ट घोषित किया गया था।

Show comments

'वोट चोरी' के आरोप पर INDIA गठबंधन की 1 नवंबर को महारैली, रामलीला मैदान में तैयारियां तेज, राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

Electric Scooter को लेकर TVS का बड़ा ऐलान, ग्राहकों को क्या होगा फायदा?

Digital Arrest Scam : क्यों भड़क गए CJI सूर्यकांत, मोबाइल दीवार पर मारिए, गिरफ्तारी अपने आप रुक जाएगी

Prayagraj : ड्रमों में भरे थे ₹500 के नोट, पुलिस ने 4 लोगों को हिरासत में लिया, जमीन से निकला 5 करोड़ से ज्यादा का खजाना, 4 हिरासत में

सस्ते फोन से Motorola करने वाला है धमाका, मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

LIVE: ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’, खरगे पेश करेंगे प्रस्ताव, राहुल देंगे समापन भाषण

UP में सरकारी नौकरी पाने वालों को बड़ी राहत! पुलिस वेरिफिकेशन के इंतजार में नहीं अटकेगी नियुक्ति, जानें नए नियम

कर्नाटक में 1 नवंबर से महंगा होगा दूध, 8 रुपये प्रति लीटर की भारी बढ़ोतरी

'एक्स-मेन' और 'स्टार ट्रेक' फेम दिग्गज अभिनेता पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन

ऑडियो रिकॉर्डिंग ने बताया, कैसे हुआ स्पेन में इतना बड़ा रेल हादसा

अगला लेख