• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. live updates : 4 september
Written By
Last Updated : रविवार, 4 सितम्बर 2022 (14:18 IST)

राहुल का हल्लाबोल, हिंदुस्तान को नरेंद्र मोदी पीछे ले जा रहे हैं, इससे चीन- पाकिस्तान को फायदा (live updates)

राहुल का हल्लाबोल, हिंदुस्तान को नरेंद्र मोदी पीछे ले जा रहे हैं, इससे चीन- पाकिस्तान को फायदा (live updates) - live updates : 4 september
नई दिल्ली। रामलीला मैदान पर महंगाई के खिलाफ कांग्रेस की हल्लाबोल रैली, बिहार में जदयू का राष्‍ट्रीय अधिवेशन, एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला समेत इन खबरों पर रविवार, 4 सितंबर को रहेगी सबकी नजर। पल-पल की जानकारी...

-राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुस्तान को नरेंद्र मोदी पीछे ले जा रहे हैं।
-इससे चीन को फायदा होगा, पाकिस्तान को फायदा होगा लेकिन हिंदुस्तान को नहीं होगा। 
-क्या महंगाई, बेरोजगारी और नफरत से देश मजबूत होता है?
-UPA ने 27 करोड़ लोगों को गरीबी से निकाला। मोदी सरकार ने 23 करोड़ लोगों को फिर गरीबी में डाला।
-मोदी सुन लें, मुझे ईडी और सीबीआई से डर नहीं लगता।
-ईडी ने 55 घंटे मुझे दफ्तर में बैठाया।
-संसद में सरकार महंगाई पर विपक्ष को बोलने नहीं देती।
-आम नागरिक बहुत मुश्किल में।
-GST से 5 अलग-अलग कानून।
-एयरपोर्ट, पोर्ट, फोन, तेल 2 लोगों के हाथ में।
-भाजपा, आरएसएस देश को बांटते हैं।
-जनता के पास जाकर सच्चाई बताया ही एकमात्र रास्ता।
-देश में नफरत और क्रोध बढ़ रहा है।
-डर और नफरत का फायदा 2 उद्योगपति उठाते हैं।
-देश को रोजगार किसान देते हैं, इन लोगों के रीढ़ की हड्डी सरकार ने तोड़ दी।
-एक तरफ आपको महंगाई की चोट लग रही है, दूसरी तरफ बेरोजगारी की।
 
-रामलीला मैदान पहुंचे राहुल गांधी, कुछ ही देर में शुरू होगा भाषण।
-भाजपा नेता राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा, राहुल को रिलांच करने के लिए कांग्रेस की रैली।
-रामलीला मैदान पर कांग्रेस की रैली में उमड़ी भीड़।
-कुछ ही देर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे राहुल गांधी।
-राहुल ने ट्वीट कर कहा, राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त, प्रजा महंगाई से त्रस्त। आज, लोगों को ज़रूरत का सामान खरीदने से पहले भी दस बार सोचना पड़ रहा है। इन तकलीफों के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री ज़िम्मेदार हैं। हम महंगाई के खिलाफ आवाज़ें जोड़ते जाएंगे, राजा को सुनना ही पड़ेगा।
-कांग्रेस के भारत जोड़ो यात्रा से पहले कांग्रेस रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में महंगाई, बेरोजगारी और GST में वृद्धि को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार पर चौतरफा हमला करते हुए एक रैली करेगी।
-रामलीला मैदान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटना शुरू।
-कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के कई अन्य नेता ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली को संबोधित करेंगे।
-इसमें देश के अन्य हिस्सों के अलावा दिल्ली, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता शामिल होंगे।
-बिहार में जदयू के राष्‍ट्रीय अधिवेशन का दूसरा दिन।
-एशिया कप में आज भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला। पिछले रविवार को हुए मैच में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराया था।
ये भी पढ़ें
ब्रिटिश माता-पिता ने बेटे का नाम रख दिया 'पकौड़ा', सोशल मीडिया पर लोग ले रहे पकौड़े के मजे