मन की बात में पीएम मोदी बोले- ये साल पूरे देश के लिए खास (Live)
Updated: रविवार, 31 जुलाई 2022 (17:05 IST)
नई दिल्ली। पत्रा चॉल घोटाले में शिवसेना नेता संजय राउत के घर पहुंची ED की टीम, पीएम मोदी की मन की बात, कॉमनवेल्थ गेम्स, कोरोना वायरस समेत इन खबरों पर रविवार, 31 जुलाई को रहेगी सबकी नजर। पल पल की जानकारी...
-मन की बात में पीएम मोदी बोले- ये साल पूरे देश के लिए खास
-भारत आजादी के 75 वर्ष पूरे करेगा।
-हम ऐतिहासिक पल के गवाह बनेंगे।
-देश के लिए बलिदान देने वालों को श्रद्धांजलि।
-घरेलू एयरलाइंस के समक्ष तकनीकी गड़बड़ियों के मुद्दे के बीच डीजीसीए के प्रमुख अरुण कुमार ने कहा, भारत का विमानन क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित, घबराने की कोई जरूरत नहीं।
-भारतीय एयरलाइंस को हाल के हफ्तों में जिन तकनीकी समस्याओं स जूझना पड़ा है, उनसे किसी तरह के बड़े जोखिम का अंदेशा नहीं : डीजीसीए प्रमुख
-अरुण कुमार ने कहा, पिछले 16 दिन के दौरान भारत आने वाली विदेशी एयरलाइंस को 15 बार तकनीकी गड़बड़ी से जूझना पड़ा। सभी मुद्दों को सुलझा लिया गया है।
-देश में कोविड-19 के 19,673 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,40,19,811 हुई, संक्रमण से 39 लोगों की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,26,357 हुई।
-भारत की बिंदियारानी देवी ने भारोत्तोलन में महिलाओं की 55 किलोग्राम श्रेणी में देश को रजत पदक दिलाया और इसी के साथ राष्ट्रमंडल खेलों की इस प्रतियोगिता में भारत के पदकों की संख्या बढ़कर चार हो गई।
-ईडी रेड के बाद संजय राउत का ट्वीट, झूठी कार्रवाई, झूठे सबूत। मर भी जाऊं तो समर्पण नहीं करुंगा।
async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >-एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि मेरा किसी घोटाले से कोई लेना-देना नहीं है। यह मैं शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे की शपथ लेकर कह रहा हूं। बालासाहेब ने हमें लड़ना सिखाया है। मैं शिवसेना के लिए लड़ना जारी रखूंगा।
-शिवसेना नेता संजय राउत पर ED का शिकंजा कसता जा रहा है। आज सुबह ईडी की टीम रविवार सुबह शिवसेना नेता के घर पहुंची। राउत पर जांच में सहयोग न करने का आरोप है।
-संजय राउत के घर की तलाश ले रही है ईडी की टीम।
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करेगी।
-कॉमनवेल्थ गेम्स के दूसरे दिन भारोत्तोलन ने भारत को दिलाए 4 पदक।
-कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का मुकाबला।
TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान
नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब
कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग
चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर
तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच